Breaking News
recent

नीमच से लाया डोडा चूरा जोधपुर में दो जनों को सौंपना था

भीलवाड़ा।

सीमेंट के कट्टों की आड़ में डम्पर से 85 लाख का डोडा चूरा तस्करी के मामले की जांच के लिए पुर थाने से टीम जोधपुर जाएगी। थानाधिकारी अनिल जैमनी ने बताया कि तस्करी के आरोप में रिमाण्ड पर चल रहे रामनगर कापरेड़ा (जोधपुर) निवासी परसाराम उर्फ पारस विश्नोई ने बताया कि उसे डोडा चूरा से भरा डम्पर नीमच में सौंपा गया था। डम्पर जोधपुर में महेन्द्र और रामस्वरूप को सौंपना था। अब महेन्द्र व रामस्वरूप की तलाश में टीम जोधपुर जाएगी। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बिना नम्बर का डम्पर किसके नाम है।

 

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुर बाइपास पर नाकाबंदी में डम्पर में 66 प्लास्टिक के कट्टों में 1728 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डोडा चूरा की कीमत करीब 85 लाख रुपए आंकी गई थी। मौके से चालक परसाराम को गिरफ्तार कर लिया था। बिना नम्बर का डम्पर किसके नाम है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.