Breaking News
recent

सिर्फ एक गेंद पर की गई गलती पड़ी टीम इंडिया को भारी, भारत मैच और सीरीज दोनों हारा

हेमिल्‍टन : रविवार को खेले गए आखिरी टी-20 मैच में लक्ष्‍य के करीब पहुंच कर टीम इंडिया चूक गई और 4 रन से हार को गले लगाकर सीरीज भी 2-1 से हार बैठी। भारत की हार का सबसे बड़ा जिम्‍मेदार क्रिकेट समीक्षक और फैंस दिनेश कार्तिक को मान रहे हैं, इसके बावजूद कि उन्‍होंने 16 गेंद पर 33 रन बनाए और आखिरी गेंद पर सिक्‍स भी मारा।

क्‍यों कह रहे हैं लोग ऐसा
इसकी वजह यह है कि मैच का आखिरी ओवर चल रहा था। 4 गेंदें बाकी थी और भारत को जीत के लिए बनाने थे 13 रन। दिनेश कार्तिक बड़े शॉट की तलाश में थे। चौथी गेंद को उन्‍होंने लॉन्‍ग ऑन की तरफ खेला, लेकिन वह गेंद बाउंड्री पार नहीं कर पाई। क्रुणाल पांडया रन के लिए दौड़ पड़े। करीब-करीब दूसरी छोर पर पहुंच गए। लेकिन कार्तिक ने मना कर दिया। वह खुद बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन अगर यह रन ले लिया होता तब बचते तीन गेंद पर 12 रन। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्‍होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और इस प्रयास में वह चूक गए और इस गेंद पर एक रन लेकर नॉन स्‍ट्राइकिंग एंड पर आ गए। इसके साथ ही यह तय हो गया कि अब बचे दो गेंदों पर भारत नहीं जीत पाएगा। क्‍योंकि अब बचे थे 2 गेंद पर जीत के लिए 12 रन और स्‍ट्राइक पर थे क्रुणाल पांडया। उनके सामने चुनौती थी कि वह दोनों गेंदों को छह रन के लिए मार कर किसी तरह मैच को टाई करा दें। क्रुणाल पांडया भी पूरे रंग में थे। इस मैच में उन्‍होंने 13 गेंद पर 26 रन की तूफानी पारी खेली। इसलिए समीक्षक और भारतीय प्रशंसक यह उम्‍मीद कर रहे थे कि 3 गेंद पर 12 रन बनाना आसान होता। पांडया उस गेंद पर कुछ भी रन लेते तो जीत की संभावना बनी रहती और अगर बड़ा शॉट लगाने में कामयाब हो जाते तो भारत जीत भी सकता था। इसके बाद पांचवीं गेंद पर वह बाउंड्री नहीं मार पाए। एक रन लेकर स्‍ट्राइक दिनेश कार्तिक को दे दिया। आखिरी गेंद पर हालांकि कार्तिक ने सिक्‍स जरूर मारा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सोशल मीडिया पर हो रही है खिंचाई
दिनेश कार्तिक इस गलती के लिए तो लोग यहां तक कह रहे हैं कि उनके इस गैरजिम्‍मेदाराना निर्णय के लिए उन्‍हें टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि भले रन न बनाओ, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी बनने की कोशिश न करो।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.