माह में होते है ढाई हजार एक्सरे
एक वरिष्ठ रेडियोग्राफर की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर
और बढ़ेगी परेशानी
प्रतापगढ़ यहां जिला चिकित्सालय में रोगियों के समय पर एक्सरे नहीं हो रहे हैं।हालात यह हैकि कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि दूसरे दिन रोगियों को एक्सरे मिल पाते है। ऐसे में मरीजों को एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।अति आवश्यक होने पर बाहर निजी सेंटर भी एक्स-रे कराना पड़ता है। जिससे इसका कारण अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़ता है।
यहां जिला चिकित्साल में एक्सरे की सुविधा है। लेकिन कर्मचारियों की काफी कमी है।उस पर भी एक कर्मचारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर हो गईहै। इस पर अब मात्र दो कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे है। जबकि यहां जिला चिकित्सालय में माह के करीब ढाई हजार एक्स-रे होते है। ऐसे में एक कर्मचारी के छुट्टी पर जाने पर व्यवस्था और भी बिगड़ जाती है। रोगियों को मजबूरी में बाहर एक्सरे कराना पड़ता है।
यह हैं आंकड़ा
जिला चिकित्सालय में एक्सरे की सुविधा ट्रोमा वार्ड में है। यहां के लिए अधीक्षक रेडियोग्राफर के लिए एक पद, वरिष्ठ रेडियोग्राफर के दो पद स्वीकृत है। रेडियोग्राफर के लिए दो और सहायक रेडियोग्राफर के पांच पद स्वीकृत है। इनमें से अधीक्षक का पद रिक्त है। वरिष्ठ रेडियाग्राफर का एक पद भरा हुआ है। उसने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त का आवेदन दिया था। जो मंजूर हो गया है। वह अगले माह से सेवाएं देना बंद करेगा। सहायक रेडियोग्राफर के पद पर दो ही कार्यरत है।
आरएमआरएस करा सकता है व्यवस्था
चिकित्सा विभाग में खाली पड़े पदों पर संविदा से कर्मचारी लगाए जा सकते है।ऐसे में आरएमआरएस की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लिया जा सकता है।जिस पर यहां संविदा पर रेडियाग्राफर को लगाया जा सकता है।
कबाड़ में मिनी एक्सरे मशीन
गंभीर घायलों के लिए एक्सरे करने के लिए मिनी एक्सरे मशीन भी यहां है।लेकिन यह भी कबाड़ में पड़ी हुई है। इस मशीन को मरीज के बैड पर ही ले जाकर एक्सरे किया जा सकता है।
कराएंगे सुविधा
एक्सरे के लिए अभी तीन कर्मचारी है।इनमें से एक की स्वैच्दिक सेवानिवृत्ति मंजूर हो गईहै।जो अगले माह से सेवाएं देना बदं कर देगा। यहां अभी ढाई हजार एक्सरे हो रहे है।कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।कर्मचारी के लिए हम प्रयास कर रहे है।
डॉ. ओपी दायमा
उप नियंत्रक, जिला चिकित्सालय, प्रतापगढ़





No comments:
Post a Comment