-मौके पर बड़ी मात्रा में पोस्त और अफीम मिलने की संभावना
-सुबह से है कार्रवाई जारी
श्रीकरणपुर.
क्षेत्र के गांव वडिंगा में शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीन घरों पर कार्रवाई शुरू की । इन तीनों घरों में बड़ी मात्रा में अफीम और पोस्त मिलने की सूचना के बाद पुलिस सुबह करीब आठ बजे इन मकानों में पहुंची। प्रशिक्षु आईपीएस हितका वासन के निर्देशन में हो रही कार्रवाई को लेकर पुलिस ने अब तक कोई बड़ा खुलासा तो नहीं किया है लेकिन मौके के हालात देखते हुए बड़ी मात्रा में अफीम और पोस्त पकड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर क्विक रेस्पोंस टीम और नार्कोटिक्स विभाग के उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में बड़ी मात्रा में नशे का कारोबार होने की सूचना मिलने पर पुलिस पिछले कई दिन से सक्रिय थी। इस इलाके में रैकी की जा रही थी तथा इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके पर कई थानों का जाब्ता भी तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment