Breaking News
recent

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कल, उनादकट को मिल सकता है मौका, बुमराह की होगी वापसी

मुंबई। 24 फरवरी से कंगारू टीम भारत के दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आ रही है। दोनों टीमों के बीच पहले दो टी-20 मैच खेले जायेंगे। उसके बाद 2 मार्च से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए 15 फरवरी को भारतीय टीम का ऐलान होगा। यह विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम सीरीज भी है।

शास्त्री ने सीनियर्स को आराम देने के दिए थे संकेत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में कुछ खिलाड़ियों सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इसके संकेत दिए थे।

jaidev unadcut

 

बुमराह की हो सकती है टीम में वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था। वह अब टीम में वापसी कर सकते हैं। उसके अलावा जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हो सकती है।

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे खलील अहमद
भारतीय टीम एशिया कप से बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को मौका दे रही है। हालाँकि, वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

पांच साल बाद हो सकती है उनादकट की वापसी

पिछले पांच साल से टीम इंडिया में वापसी की बाट जोह रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच नवम्बर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। टी-20 मैच में जरुर वह उसके बाद भी टीम का हिस्सा रहे हैं।

रणजी में शानदार परफार्मेंस से होगी वापसी

जयदेव उनादकट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद हुए जिम्बाब्वे दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें सिर्फ 7 ही मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 4 की इकॉनमी से रन दिए हैं और 8 विकेट भी चटकाए हैं।जयदेव उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र इस साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचा था। वहां उसे विदर्भ के हाथों हार मिली लेकिन उनादकट ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से अब भारतीय टीम में उनकी वापसी हो सकती है।

टीम इंडिया को लेकर माथापच्ची
इंग्लैंड में होने वाला 2019 विश्व कप 30 मई से शुरु हो जाएगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप के लिए अपनी बेस्ट टीम तैयार करना चाहेंगे। गेंदबाजों के अलावा निचले क्रम में बैटिंग में रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच जंग छिड़ी है। इसके अलावा केएल राहुल को तीसरे ओपनर टीम में शामिल किया जा सकता है। राहुल ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनअफिशल टेस्ट में काफी अच्छी पारियां खेली हैं।

13 खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की
वनडे सीरीज से पहले भारत दो टी-20 खेेलेगा। उम्मीद है कि इसमें उप कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा ताकि वह वनडे सीरीज में खेलने के लिए एकदम तरोताजा महसूस करें। वैसे चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप टीम के लिए लगभग 13 खिलाड़ियों को चुन लिया है। इसमें विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह औ मोहम्मद शमी।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.