सवाई माधोपुर।
दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन का असर अब जिले के उद्योग धंधे और विवाह समारोह की तैयारियों पर भी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों विवाह समारोह का सीजन चल रहा है। जिलेभर में सावों की धूम है।
लेकिन गुर्जर आरक्षण आंदोलन (Gurjar Aarakshan Aandolan) के चलते रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण जिला मुख्यालय पर जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
जिलेभर में अधिकतर मावे की आपूर्ति आगरा से की जाती है। लेकिन रेल यातायात बाधित होने के कारण समय पर मावे की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मावा व्यापार से जुड़े लोगों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन 25 से 30 टोकरी मावे की खपत हो रही है। आंदोलन के चलते मावा नहीं पहुंच पा रहा है।
शादी समारोह में वाहनों की साज-सज्जा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। साज-सज्जा कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि पूरा जरूरी सामान कोटा और आस-पास के शहरों से आता है। लेकिन आंदोलन के चलते सामान समय पर नहीं मिल रही है और सामान का ट्रांसपोर्ट कम होने से दामों में भी भारी उछाल आया है।





No comments:
Post a Comment