Breaking News
recent

सप्ताह में तीन दिन जैसलमेर-मुम्बई उड़ान सेवा स्थगित

जैसलमेर. स्वर्णनगरी को मायानगरी मुम्बई से सीधा जोडऩे वाली विमान सेवा गुरुवार को बाधित रही। दरअसल, मुम्बई एयरपोर्ट पर रनवे का कार्य चलने के चलते जैसलमेर से मुम्बई के बीच विमानों की उड़ान सप्ताह में तीन दिन तक नहीं होगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को विमान सेवा को स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। जैसलमेर एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी राजीव पुनेठा ने यह जानकारी दी।यह व्यवस्था आगामी 30 मार्च तक जारी रहेगी। इस तरह से पौने दो माह की लम्बी अवधि में जैसलमेर से मुम्बई के बीच विमान के जरिए आवाजाही करने वाले यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन सुविधा नहीं मिल पाएगी। यहां यह भी गौरतलब है कि चालू सप्ताह में रविवार को भी मुम्बई के लिए विमान सेवा स्थगित रहेगी।
यात्रियों को होगी असुविधा
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर माह के अंत में विमानन कम्पनी स्पाइसजेट ने देष के अंतिम छोर पर बसे जैसलमेर से मुम्बई के लिए सीधी विमान सेवा मुहैया करवानी शुरू की थी। इसका अच्छा प्रभाव जैसलमेर में दिवाली, क्रिसमस और नए साल के पर्यटन सीजन पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में सैलानी देष की आर्थिक राजधानी मुम्बई से विमान के जरिए जैसलमेर पहुंचे। साथ ही इस अवधि में शो बिजनेस से जुड़े कई लोग अपने कामकाज तथा शाही शादियों में शरीक होने के लिए यहां सुगमतापूर्वक आ पाए। ऐसे में आगामी मरु महोत्सव के अवसर पर आने वाले सैलानियों को सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा के बंद रहने से दिक्कतें पेश आ सकती हैं। वर्तमान में जैसलमेर से जयपुर, दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद और सूरत के लिए विमान सेवा से जोड़ा जा चुका है। जबकि आगामी मार्च माह में झीलों की नगरी उदयपुर भी इस फेहरिस्त में शामिल किया जाने वाला है। मुम्बई एयरपोर्ट पर रनवे का कार्य चलने के चलते जैसलमेर से मुम्बई के बीच विमानों की उड़ान सप्ताह में तीन दिन तक नहीं होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.