बांदीकुई. विद्या भारती के अधीन संचालित आदर्श विद्या मंदिर की विभिन्न शाखाओं के करीब साढ़े छह सौ छात्र छात्राओं ने बुधवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसमें बसवा रोड, गुढ़ारोड, चन्द्रकांता सहित विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। इसके बाद बालिका आदर्श विद्या मंदिर से रैली निकाली गई। रैली में शहीद अमर रहे एवं पाकिस्तान विरोध नारे लगाते हुए छात्र गल्र्स स्कूल रोड, बडियाल रोड, अस्पताल रोड, आगरा फाटक, पीडब्ल्यूडी तिराहा, हाई स्कूल चौक, वाटर वक्र्स कॉलोनी एवं सिकंदरा रोड़ होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर जिला सचिव रूपेन्द्रमोहन शर्मा, कमलेश गौतम, सुशील विजयवर्गीय, इन्द्रकुमार शाहरा, श्याम खण्डेलवाल, प्रभुदयाल गुप्ता, प्रधानाचार्य गोपाललाल शर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा, दिनेश पचौरी, राजेन्द्र जैमन, कुंदन सैनी, रामावतार गुर्जर, कलावती गुप्ता, आचार्य राकेश, हुनमान, कैलाशनाथ भी मौजूद थे। (ए.सं.)
लालसोट. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गत 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि देने का क्रम लगातार जारी है। शहर के क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति कार्यालय पर सभी खादी कर्मियों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्र, मंत्री रामबाबू शर्मा, कैलाश प्रसाद शर्मा, विनोद विजय, हरिशंकर शर्मा, गिर्राज महावर व कई बुनकरोंं ने इस मौके पर आयोजित समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलिदी। इसी तरह शहर के सनातन धर्म संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह सहारा इंडिया संस्था से जुड़े लोगोंं ने भी एक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कामेश्वर सिंह, नितिन, अभिमन्यु पटेल, राजेंद्र शर्मा, मनमोहन सिंह, मुरारी सैनी, भगवनसहाय शर्मा, ऋषि शर्मा, हेमराज सैनी समेत कई जनों ने मंडी तिराहे से कैंडल मार्च निकाल कर जवाहर सर्किल पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।(नि.प्र.)
बडिय़ाल कलां. पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। सहारा इंडिया कार्यालय द्वारा कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मुख्य बाजार से शुरू होकर बस स्टैण्ड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। कैंडल मार्च में सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग हाथों में मोमबत्ती लिए चल रहे थे। जहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मैनेजर बनवारीलाल सैनी, मुकेश महावर, कैलाशचंद जैन, जगन, मोहनलाल, कैलाश, जाविद खान, चेतराम व सुरेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
दौसा . समग्र शिक्षा अभियान दौसा के सहायक परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने शहीदों की सहायतार्थ 5100 रुपए की राशि का डिमांड ड्रॉफ्ट उपखण्ड अधिकारी डॉ. जीएल शर्मा को सांैपा। इस दौरान एपीसी ने लोगों से शहीदों के परिजनों के लिए अधिक से अधिक सहायता करने की अपील की।





No comments:
Post a Comment