Breaking News
recent

विद्यार्थियों को पिलाया काढ़ा

सवाईमाधोपुर. जिला आयुर्वेद इकाई के तत्वावधान में बुधवार को स्वाइन फ्लू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए राप्रावि विनोबा बस्ती में विद्यार्थियों को निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयशंकर बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र पर भी विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान उषा सैनी व ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।


पीपलवाड़ा. हिन्दपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद चिकित्सक रामकेश खटाना ने विद्यालय में स्वास्थ्य जांच कर 430 बच्चों को मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। साथ ही बालकों को स्वाइन फ्लू के लक्षण व मौसमी बीमारियों की जानकारी दी।


छाण. मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अल्लापुर में आयुर्वेदिक औषधालय बहरावण्डा खुर्द के तत्वावधान में बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेदिक अधिकारी प्रकाश चंद जाट ने बताया कि इस दौरान बच्चों को मौसमी बीमारियों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद मीना, रामोतार प्रजापत, सत्यनारायण परिड़वाल सहित कई मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.