कोटा. दुनिया में आतंकवाद का जिक्र हो तो जुबां पर सबसे पहले पाकिस्तान का नाम आता है। आतंकी गतिविधियों से चर्चा में रहने वाले इस देश की इन दिनों गूगल पर जमकर फजीहत हो रही है। खतरनाक देशों की सूची में भले ही यह 8वें नम्बर पर आता हो लेकिन वल्र्ड बेस्ट टॉयलेट पेपर में पाकिस्तान का नाम सर्च इंजन पर सबसे पहले आ रहा है। दरअसल, गूगल के मुताबिक दुनिया का सबसे बेहतरीन टॉयलेट पेपर पाकिस्तान का झंडा है।
Read More: 56 इंच का सीना रखते हो तो आज ही उड़ा दो पाकिस्तान, तुम न कर सको तो हमें बता दो...पढि़ए शहीद के भाई का दर्द
पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बेस्ट टॉयलेट पेपर के रूप में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हो रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को गूगल ने भिखारी तक बता दिया था। अब पाकिस्तान के झंडे को लेकर गूगल कुछ अनोखा ही बता रहा है। जब आप गूगल पर 'बेस्ट टॉयलेट पेपर इन द वल्र्ड' लिखकर सर्च करेंगे तो सबसे पहला रिजल्ट पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज के रूप में आता है।
Pulwama terror attack : पति हेमराज से भी बहादुर निकली पत्नी, नहीं पौंछा शहीद के नाम का सिंदूर...
लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्लैग को 'बेस्ट टॉयलेट पेपर इन द वल्र्ड' के नाम से शेयर करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसकी वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड कर दी। इससे यह गूगल ट्रेंड में आ गया है। ऐसे में गूगल पर बेस्ट टॉयलेट पेपर इन द वल्र्ड टाइप कर सर्च करेंगे तो आपके सामने पाकिस्तान का झंडा नजर आता है।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पाकिस्तान का झंडा दुनिया का बेस्ट टॉयलेट पेपर, यह गूगल पर ट्रेंड होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोगों ने स्क्रीन शॉर्ट तैयार कर ट्विटर, फेसबुक, व्हाटअप पर शेयर किए हैं। गूगल ने ये परिणाम पुलवामा में भारतीय सौनिकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दिखाना शुरू किया है।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने फिदाईन हमला किया था। इसमें 44 जवान शहीद हो गए। जबकि, 35 सैनिक गंभीर घायल हुए, जिसमें कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां से 78 वाहनों में 2.547 सैनिकों का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने 350 किलो विस्फोटक से भरी कार को सेना के वाहन से टकरा दिया था। आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है।





No comments:
Post a Comment