-गुर्जर आरक्षण आंदोलन
धौलपुर में गुर्जर समाज व पुलिस आमने-सामने, फायङ्क्षरग, पथराव, आगजनी
-जाने बचाकर उल्टे पैर एएसपी, एडीएम व पुलिस बल
- गुर्जर युवकों ने कर दिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन जाम
धौलपुर. गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर रविवार को धौलपुर में जाम लगाए बैठे गुर्जर समाज के लोग तथा पुलिस आमने-सामने हो गए। करीब आधे घण्टे बाद जाम लगाए बैठे युवकों को बल प्रयोग कर हटाने गई पुलिस व कोबरा टीम पर गुस्साए गुर्जर समाज के लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। युवकों ने जाम स्थल पर खड़ी पुलिस बस, एएसपी की कार तथा थाने की जीप को आग के हवाले कर दिया। साथ ही हाइवे पर खड़े ट्रक व गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने पहले अश्रु गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ लगातार पथराव करती रही। इससे निहालगंज थाना प्रभारी कुलदीप चारण सहित अन्य करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी व कोबरा टीम के सदस्य घायल हो गए। इस पर पुलिस ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस पर भीड़ में शामिल युवकों ने देसी कट्टों से पुलिस पर भी जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दिया। लगातार पथराव व फायङ्क्षरग को देख मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश मीणा सहित अन्य पुलिस बल ने उल्टे पैर दौड़कर जान बचाई। करीब आधे घण्टे तक पुलिस तथा गुर्जर समाज के लोग करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खड़े रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाकर आंदोलनकारियों को अश्रु गैस के गोल छोड़ते हुए खदेडऩा शुरू कर दिया और हाइवे को खुुलवा दिया। इसके बाद पुलिस निगरानी में वाहनों को निकाला गया। इस दौरान जिला कलक्टर नेहा गिरी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को स्थिति पर काबू रखने के निर्देश दिए। देर शाम तक हाइवे पर भारी संख्या में पुलिस बल, एसटीएफ तथा आरएसी के कम्पनी तैनात कर रखी है।
पुलिस की गोलियां भी फिस्स
पुलिस की ओर से की जा रही फायरिंग के दौरान गनमशीन में उपलब्ध 13 गोलियां खत्म हो गई। इसके बाद और गोलियां नहीं होने के कारण चला नहीं पाए। वहीं रबर की गोलियां भी नहीं चल पाई।
धौलपुर में धारा 144 लागू
जिला कलक्टर नेहा गिरी ने स्थिति को देखते हुए धौलपुर जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान कोई हथियार लेकर प्रदर्शन नही करेगा। साथ ही एक साथ चार से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
इनका कहना है
आंदोलनकारियों ने हाइवे जाम कर दिया था। हाइवे पर जाम में फंसे निजी वाहनों पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। पुलिस की गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। हाइवे को पूरी तरह आंदोलनकारियों ने कैप्चर कर लिया। इससे मजबूरन पुलिस को अश्रु गैस छोड़कर हाइवे खाली कराना पड़ा। पथराव में चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पहले इनका ज्ञापन देने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक जाम लगा दिया था।
डॉ. अजयसिंह, एसपी, धौलपुर।
इनका कहना है
स्थिति को देखते हुए धौलपुर जिले में धारा 144 लगाई गई है।
नेहा गिरी, जिला कलक्टर धौलपुर।





No comments:
Post a Comment