Breaking News
recent

सुनी समस्याएं, दिया आश्वासन

मलारना डूंगर. खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने बुधवार को बसोकलां, बसोखुर्द, खिरखड़ा, भूरीपहाड़ी व डूंगरी का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को रणथम्भौर नेशनल पार्क से गांवों में बढ़ रही बेरोजगारी, जंगली जानवरों से हो रहे फसल खराबे के बारे में बताते हुए पार्क व पर्यटन में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग की। साथ ही गांवो में मूल भूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग भी की। इससे पूर्व बसोखुर्द में नेहरू नव युवक मण्डल अध्यक्ष जगदीश मीणा के नेतृत्व में युवा मंडल कार्यकर्ताओं ने विधायक को लड्डूओं से तोल कर स्वागत किया।


उपस्वास्थ्य केन्द्र शुरू कराने की मांग
सवाईमाधोपुर. भूरी पहाड़ी के लोगों ने बुधवार को खण्डार विधायक अशोक बैरवा को ज्ञापन सौंपकर बसोखुर्द में बने उपस्वास्थ्य केन्द्र को शुरू कराने की मांग की है। अशोक राजा, जगदीश आदि लोगों ने बताया कि गांव में 25 लाख की लाागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक यहां कोई कार्मिक नहीं लगाया गया है और उपस्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लटका हुआ है। इससे लोगों को उपचार के लिए परेशानी हो रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.