नई दिल्ली। 46वें एबीएन आमरो वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट (रोटरडैम ओपन) के फाइनल में फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार रात को हुए मैच में गेल मोनफिल्स ने स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को मात देकर खिताब पर कब्जा किया।
- वर्ल्ड रैंकिंग में 33वें पायदान पर मौजूद मोनफिल्स ने स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को 6-3, 1-6, 6-2 पराजित किया।
- मोनफिल्स ने मैच के शुरुआत से ही स्टान वावरिंका पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहला सेट 36 मिनट के अंदर ही जीत लिया। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टेन वावरिंका ने दूसरे सेट में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और गेल मोनफिल्स को 6-1 से हराकर बराबरी पर ला खड़ा किया।
- हालांकि तीसरे राउंड में वावरिंका अपने दमदार प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए और सेट हारने के साथ ही खिताब जीतने का भी मौका गंवा बैठे।
- बता दें कि पिछले साल जनवरी के बाद से फ्रेंच खिलाड़ी का यह पहला खिताब है, जबकि वावरिंका 2017 में हुए फ्रेंच ओपन के फाइनल के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल रहे थे।





No comments:
Post a Comment