मैनेजमेंटल नीड्स
जब आप मैनेजिंग टीम के लीडर के रूप में जॉइन करते हैं तो आपका कुशल होना जरूरी है। रिमोट वर्कर्स के साथ काम करने के लिए आपको अपने बिहेवियर और अपने एट्टीयूड पर ध्यान दें। रिमोट टीम की मैनेजमेंटल नीड्स को नजरअंदाज करने से आप एम्प्लॉइज की जवाबदेही कम कर सकते हैं। इससे वर्कप्लेस पर नकारात्मकता भी बढ़ती है। इसलिए आपको टीम के साथ समय-समय पर मीटिंग रखनी चाहिए और उनकी समस्याओं को समय पर समाधान करें। इससे आप रिमोट टीम को आसानी से मैनेज कर सकते हैं, ताकि टारगेट अचीव जल्दी हो सके।
संवाद की कमी
कम्यूनिकेशन कई तरह से खराब हो सकता है, इसके पीछे संदेश का स्पष्ट न होना ही एक कारण नहीं है। इसलिए एम्प्लॉइज को यह क्लियर होना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं और टीम के टारगेट को किस तरह से पूरा किया जा सकता है। यह अंदाजा न लगाए कि आप जो मैसेज दे रहे हैं, वह सामने वाले व्यक्ति की समझ में आ गया होगा, बल्कि मीटिंग के दौरान आपसी वात्र्तालाप का भी समय रखें। इससे समस्याओं का पता चलेगा।
पॉजिटिव कल्चर पर दें ध्यान
जब आप रिमोट टीम के साथ काम कर रहे हैं तो आपको वहां सभी से इंटरेक्ट होना होगा। यदि आपकी टीम में केवल कुछ लोग ही रिमोट वर्कर्स हैं तो आपको ऐसे लोगों को कंपनी प्रोग्राम्स में अवश्य आमंत्रित करना चाहिए, ताकि लोगों के मेल-जोल का मौका मिल सके। इससे टीम में पॉजिटिव कल्चर भी डवलप होगा। इससे एम्प्लॉइज में संतुष्टि भी बढ़ती है। इस तरह कंपनी की प्रोडक्टिविटी भी इंप्रूव होगी।
इमेल पर ही न रहें निर्भर
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही लोग ऑटोमेशन की ओर बढ़ रहे हैं। रिमोट एम्प्लॉइज से कम्यूनिकेशन के लिए हर समय इमेल और चैट का सहारा लेना भी ठीक नहीं है, बल्कि वीडियो और वोकल कम्यूनिकेशन पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। एम्प्लॉइज के साथ कभी-कभी मीटिंग भी रखें।
हायरिंग के समय :
रिमोट एम्प्लॉइज को हायर करते समय आपको उनकी स्किल्स पर भी ध्यान देना होगा। यदि आपने जॉब के अनुसार स्किल्स पर ध्यान नहीं दिया तो अन्य सदस्यों की प्रोडक्टिविटी में भी कमी आएगी। इसलिए रिमोट टीम को मैनेज करने के लिए हायरिंग के समय फोकस करना जरूरी है। इसके अलावा एम्प्लॉइज की क्षमताओं एवं कमजोरियों को पहचानने के लिए भी आपको कुछ समय चाहिए। किसी भी व्यक्ति के बारे में तुरंत फैसला न लें। हायरिंग करते समय आपको व्यक्ति की नॉलेज, अनुभव और दक्षता संबंधी जानकारी अवश्य जुटाएं।





No comments:
Post a Comment