-ग्रामीण दिखे सर्तक, कुछ ही क्षणों में आए घरों से आए बाहर
रायसिंहनगर. भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटे ईलाकों में शनिवार रात करीब ढाई बजे हुए तेज धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों व सीमा से सटे आबादी क्षेत्रों में ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। ग्रामीणों ने भी जबरदस्त सतर्कता दिखाते हुए धमाकों के साथ ही अपने परिवारों को घरों से बाहर निकाल लिया। धमाकों के तुरंत बाद चक 22 पीटीडी, 38 पीएस, 41 पीएस में लोगों ने सीमा चौकियों में सुरक्षा बलों से संपर्क साधा।
सुरक्षा बलों द्वारा हालांकि पहले स्थिति स्पष्ट नहीं की गई लेकिन पूरी तहकीकात के बाद ग्रामीणों को अवगत करवाया गया कि धमाके सीमा पार पाकिस्तानी क्षेत्र में हुए है। सीमा पार हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि सीमा से सटे गावों व खेतों में सो रहे ग्रामीण तुरंत जाग गए। अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। काफी देर तक आवाजें गूंजती रही।
प्रात: करीब चार बजे सीमा पर के गांवों में मस्जिदों से हो रही मुनियादी की आवाजें भी सुनाई दी। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने धमाकों की आवाज सुनाई देने की पुष्टि की लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। चक 22 पीटीडी के ग्रामीणों ने बताया कि वायुयान की तेज आवाज के साथ छोटे अंतराल पर दो तेज बम धमाके हुए।
करीब ढाई बजे हुए इन धमाकों की आवाज सुनने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव में चौक पर एकत्र हो गए तथा जानकारी लेने का प्रयास करते रहे कि आखिर धमाके सीमा पार हुए या भारतीय सीमा में हुए। रविवार को भी दिनभर सीमा क्षेत्र के गांवों में यही चर्चा चलती रही।





No comments:
Post a Comment