Breaking News
recent

३५० छात्राओं की परीक्षा से पहले होगी एक कठोर परीक्षा


शेखावाटी विश्वविद्यालय ने बदला सेंटर, दोबारा लेना होगा प्रवेश पत्र
सीकर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि की १४ फरवरी से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के तहत कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय की सभी छात्राओं का सेंटर कॉलेज में ही रहेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुनेश कुमार ने बताया कि पहले कन्या महाविद्यालय की ३५० करीब छात्राओं का सेंटर ज्योतिबा फूले कॉलेज में था। सेंटर परिवर्तन के चलते इन छात्राओं को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र ई-मित्र से दुबारा निकलवाना होगा। जिले के अन्य सेंटरों पर परीक्षाएं यथावत रहेगी। जिले में कुल २ लाख १० हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
स्नातक की परीक्षाओं की तैयारी शुरू
स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। स्नातकोत्तर की परीक्षाएं मार्च माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। प्रोफेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं भी मार्च में ही शुरू करवाई जाएगी। दोनों जिलों में बने सेंटरों के लिए ६ उडऩदस्ता टीमों का गठन किया गया है। सीकर व झुंझुनूं के लिए तीन-तीन टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन कर्मचारी होंगे। परीक्षा के टाइम टेबल के अनुसार पहली पारी में सुबह ७ से १० बजे तक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पारी सुबह ११ से २ बजे तक प्रथम वर्ष तथा तीसरी पारी में दोपहर ३ से ६ सैकंड़ इयर के विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। प्रायोगिक परीक्षाओं का टाइम टेबल कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर बनाएंगे। उसके लिए विवि प्रशासन अगले सप्ताह में पैनल खोल देगा।
रंग मिले मूंग मिले तो प्रदेश में शुरू किया अभियान
पहले दिन सीकर में मिला २८ लीटर अवधि पार तेल
२० तक चलेगा अभियान
सीकर. खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान रंग मिले मूंग मिलने पर खाद्य विभाग ने प्रदेश में मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेशव्यापी अभियान २० फरवरी तक चलेगा। इस दौरान टीम की नजर मूंग और मूंग से बनी खाद्य सामग्री पर रहेगी। नमूनों को जांच के लिए जयपुर लैब भेजा जाएगा। इसके लिए लैब में जांच की विशेष व्यवस्था करवाई गई है। अभियान के पहले दिन मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा और फूल सिंह बाजिया की टीम ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान टीम ने राधाकिशनपुरा इलाके में एक फर्म पर जांच शुरू की तो वहां २८ लीटर खाद्य तेल अवधि पार मिला। इस दौरान टीम को ३० लीटर मावा दूषित मिला। इस पर टीम ने मौके पर इस तेल और मावे को नष्ट करवाया। इस दौरान मंूग की दाल, सरसों तेल के भी नमूने लिए गए। इन नमूनों को जयपुर भेजा जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.