Breaking News
recent

आज से चलेगा कमल ज्योति अभियान

सवाईमाधोपुर. भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सोमवार को रेलवे कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस परिसर में मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा की अध्यक्षता में हुई। मीडिया प्रभारी पृथ्वी सिंह मीणा ने बताया कि बैठक में मंगलवार को आयोजित होने वाले कमल ज्योति अभियान की तैयारी व आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस मौके पर अशोक राज मीणा ने टोंक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयोजित रैली के सफल होने पर सभी का आभार जताया। मंगलवार को पूरे मंडल क्षेत्र में कमल ज्योति अभियान चलेगा। इसके तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभर्थियों के आवास पर शाम 6 बजे से रात 9 बजे के मध्य दीपक जलाकर कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 हितग्राहियों के घर दीपक जलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता टीम बनाकर घर-घर संपर्क करेंगे। इस बार विधानसभा की पराजय को लोकसभा की जीत में बदल कर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देना है। इस दौरान रामधन मीना, दामोदर, हरिमोहन, भवानी मीना, रामभजन जाट, चन्द्र प्रकाश आदि मौजूद थे।


आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया
सवाईमाधोपुर. आयुर्वेद चिकित्सालय इकाई सामान्य चिकित्सालय व गायत्र पीठ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रणथम्भौर सर्किल पर स्वाइन फ्लू व मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सा डॉ.पुरुषोत्तम शर्मा ने उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव पर जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ.विजय शंकर, गोवर्धन गुप्ता, शम्भूदयाल, प्रभुदयाल आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.