Breaking News
recent

नहर में गिरे मदनलाल कस्वा की पांचवें दिन भी तलाश जारी ,नही लगा सुराग।

-बीकानेर से एसडीआरएफ की टीम व पटियाला पंजाब से पहुंची टीम ने तलाश की लेकिन अभी तक कोई सुराग नही लगा है
बीरमाना@ क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 285 आरडी में शनिवार रात गिरे कृषि उपज मंडी समिति की पूर्व अध्यक्ष सीमा कस्वां के पति मदन कस्वां का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इनके परिजन व परिचित लगातार पांचवे दिन बुधवार सुबह से फिर कस्वां की तलाश में जुट गए।

नहर में लोहे की तारों व सरीये जाल लगाकर तथा अलग-अलग स्थानों पर तलाश की जा रही है लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। देर रात तक तलाश जारी है । बुधवार सुबह पांचवें दिन बीकानेर से एसडीआरएफ की टीम आई ओर नहर में नाव डालकर कस्वा की तलाश की वही पटियाला पंजाब से पहुंची टीम ने तलाश की लेकिन अभी तक कोई सुराग नही लगा है।

उल्लेखनीय है कि कस्वां और उनके कुछ परिचित शनिवार रात मालेर और फुलेजी में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद जीप से लौट रहे थे। इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 285 आरडी पर वे जीप से उतरे तथा फोन पर बात करने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसला और वे नहर में जा गिरे।

इस दौरान कस्वां ने आवाज भी दी लेकिन जीप में बैठे उनके परिचितों को यह सुनाई नहीं दी। चक 285 आरडी में मोटरसाइकिल की दुकान करने वाले रणजीत को आवाज सुनाई दी और उन्होंने वाहन में बैठे कस्वां के परिचितों को घटना की जानकारी दी।

इस पर इधर-उधर तलाश की गई और 285 आरडी चक में लोगों को घटना की जानकारी दी गई। कस्वां के परिजनों और राजियासर पुलिस को सूचित किया गया। रविवार सुबह श्रीगंगानगर से आपदा प्रबंधन टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। इसके बाद से तलाश जारी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.