बालोतरा.
नगर के रेलवे प्रथम व द्वितीय फाटक पर रेल लाइन के बीच व आस पास टूटे सीमेंट के ब्लॉक राहगीरों, वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। गड्ढों पर वाहन रपटने से चालक व सवार चोटिल होते हैं। वाहनों की आवा जाही पर दुर्घटनाएं होते-होते बचती है, लेकिन रेलवे आमजन की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
रेलवे ने रेलवे फाटक पर सीमेंट के ब्लॉक लगा रखे हैं।दोनों ओर डामर की सड़क है। इससे की रेललाइन से गुजरने के समय गड्ढों की वजह से राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। कई साल तक इस पर लोगों को परेशानी नहीं हुई, लेकिन सैकड़ों वाहनों के गुजरने पर सीमेंट के कई ब्लॉक टूट व बिखर गए हैं। इसके चलते रेल लाइन पर हुए गड्ढों पर आवागमन में हर दिन लोगोंं को परेशानी उठानी पड़ती है। इन गड्ढों पर वाहन फंसने से हादसे होने का डर रहता है तो राहगीरों को चलने में दिक्कत होती है।
रेलवे को पता पर बेपरवाही- रेलवे गेंगमैन समय-समय पर रेलवे ट्रैक की सार संभाल करते हंै। रेलवे अधिकारी कार्य की मॉनिटरिंग करते हंै। इस पर वेे रेलवे ट्रैक के गड्ढोंं से अच्छी तरह से वाकिफ है। बावजूद इसके टूटे सीमेंट ब्लॉक नहीं बदल रहे हैं।
मैं गिरा, हुआ चोटिल - नगर के द्वितीय रेल फाटक से बुधवार को गुजरने के दौरान गडढों के कारण में वाहन समेत गिर गया। लोगों ने मुझे खड़ा किया। मेरे हाथ पर चोट आई। गड्ढों के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। - पी.सी. जैन
रेलवे नहीं दे रहा ध्यान- नगर के प्रथम व द्वितीय रेल फाटक के ट्रैक पर हुए गड्ढों पर सुख-चैन छीन गया है। ध्यान भटकने पर वाहन रपटने व राहगीर गिरने से हादसे हो रहे हैं। रेलवे कोई ध्यान नहीं दे रहा है। टै्रक से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। -खीमा राम घांची





No comments:
Post a Comment