Breaking News
recent

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जालोर दौरे पर

जालोर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जालोर दौरे पर रहेंगे। वे राजकीय विमान से नून हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सुंधा माता जाएंगे। यहां से दर्शन व पूजन कर सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे। पथमेड़ा गोशाला के बाद डाक बंगले में राजस्थान कृषक फसली ऋण माफी योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृषकों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नून हवाई पट्टी, सुंधा माता, पथमेड़ा व सांचौर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है। सुंधा माता में हेलीपेड पर पुलिस व प्रशासन के अलावा कांग्रेस के जनप्र्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सुबह जयपुर से रवाना होकर नून हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर बजेसुंधा माता मंदिर पहुंचेगे। सुंधा माता दर्शन व पूजन के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सांचौर तहसील क्षेत्र के पथमेड़ा पहुंचेंगे तथा वहां से एक बजे रवाना होकर सांचौर आएंगे। वहां डाक बंगले में आयोजित ऋण माफी योजना शिविर के तहत कृषकों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.15 बजे सिरोही जिले के रोहुआ (रेवदर) के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
सांचौर में मुख्यमंत्री की लेकर सुरक्षा के कड़े बदोबस्त किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम शहर के हाइवे स्थित डाक बंगले में होगा। जहां पर सभास्थल बनाया गया है। वहीं सभा स्थल के पास ही अस्थायी हेलीपेड की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री गहलोत पथमेड़ा में गोपरिक्रमा करते हुए धनवंतरि बीमार गोवंश के विभाग का अवलोकन करेंगे। समृद्धि मैया के प्रत्यक्ष गोपूजन के बाद स्वामी दत्तशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लेंगे। जहां राम कुटिया में गोहितार्थ मंत्रणा करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.