आपको कल्पनाशील होना होगा
स फल लोग अपना कुछ समय सोच-विचार एवं कल्पनाशीलता पर भी खर्च करते हैं। इनोवेशन एक ऐसी स्किल है, जो स्वत: ही विकसित हो सकती है, जब आप स्वयं के प्रति अनुशासित रहते हुए चीजों को जानने के प्रति उत्सुक रहें। सफल एंटरप्रेन्योर इमेजिनेशन का प्रयोग अपने बहुत ही पावरफुल असेट्स के रूप में करते हैं।
सुबह जल्दी उठने की आदत
जब आप किसी भी सफल व्यक्ति का इंटरव्यू देखेंगे या फिर उनकी जीवनी पढ़ेंगे तो आपको एक आदत सभी में कॉमन नजर आएगी और वह है, सुबह जल्दी उठना। उनके माइंड में यह स्पष्ट होता है कि आज उन्हें क्या करना है और किस तरह से अपने दिन को उपयोगी बनाना है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत फिजिकल एक्टिविटी से करते हैं। इससे वे स्वयं को पूरे दिन के लिए एक्टिवेट बनाते हैं। इससे ब्लड सप्लाई बढ़ती है और माइंड अलर्ट एवं एक्टिव होता है। सुबह जल्दी उठने से आप अपने सभी कामों को तो समय पर निपटा ही लेंगे साथ ही अन्य लोगों की तुलना में ऑफिस भी जल्द पहुंच जाएंगे। इससे ऑफिस के सभी कामों को ऑर्गेनाइज करने में भी मदद मिलेगी। आप सभी कामों की एक लिस्ट बना सकते हैं तथा आप पर यह दबाव भी नहीं रहेगा कि समय पर काम होगा या नहीं। आप रिलैक्स रहेंगे।
सूचीबद्ध हों सभी काम
स फल व्यक्ति बनने के लिए यह सबसे आसान तरीका है कि आप अपने हर काम को सूचीबद्ध तरीके से करें। जो काम जरूरी और जिम्मेदारी वाले हो, उन्हें अपनी सूची में सबसे ऊपर रखें। इसके बाद अन्य कामों के लिए समय निकालें। हालांकि जीवन में सोशलाइज होना भी जरूरी है। इस बात को सफल व्यक्ति भी बखूबी जानते हैं, इसलिए वे कुछ समय सोशल एक्टिविटी में भी देते हैं। इस तरह तनाव भी कम किया जा सकता है।
अच्छी नींद लेना भी है जरूरी
अगर आप प्रभावी और सफल एंटरप्रेन्योर बनाना चाहते हैं, तो नींद के महत्त्व को समझना भी जरूरी होगा। अच्छी नींद लेने से दिमाग शॉर्प होता है। एक स्टडी से समाने आया कि नींद और तनाव, दोनों को आपस में संबंध है। कम नींद लेने से इमोशनल रीएक्टिविटी बढ़ जाती है और व्यक्ति सहनशीलता भी कम होने लगती है। यह स्थिति लगातार बढ़ती रहती है, जब आप रोज रात में ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं। इसलिए अच्छी नींद न लेना प्रभावशीलता को भी कम करेगा और टारगेट अचीव करना मुश्किल होगा।
व्यक्तित्व में हो सादगी
स फल एंटरप्रेन्योर के लिए सादगी एक ऐसा हथियार है, जो हमेशा उसकी प्रभावशीलता को बढ़ाता है। उनके किसी भी क्रियाकलाप में दिखावा नहीं होता है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए वे एक साधारण रूटीन सेट करते हैं, जिसमें किसी तरह का वर्कलोड न हो। अपने इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऐसे लोग बहुत प्रोडक्टिव भी होते हैं। इसके अलावा एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आपको अपने लेखन के कौशल पर भी ध्यान देना होगा। यह भी आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाएगा।





No comments:
Post a Comment