अजमेर.
दसवीं और बारहवीं के पेपर सुरक्षा को लेकर सीबीएसई बहुत सतर्क हो गया है। पिछले साल पेपर आउट मामले में हुई किरकिरी के बाद बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। इस बार हाईटेक तरीकों के अलावा प्रत्येक स्तर पर निगाह रखी जाएगी।
साल 2108 में बोर्ड की दसवीं कक्षा का गणित और बारहवीं का इकोनॉमिक्स का पेपर आउट हो गया था। इसको लेकर देशभर में सीबीएसई की किरकिरी हुई। मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट तक जा पहुंचा था। दसवीं का गणित का पेपर तो आउट होना नहीं मिला। लेकिन बोर्ड को बारहवीं का इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा कराना पड़ा था। बीते साल हुई घटना को देखते हुए बोर्ड प्रशासन ने इस बार पेपर सुरक्षा का विशेष ध्यान देगा।
टेलीफोन-मोबाइल-कैमरे से निगरानी
परीक्षा केंद्रों में दसवीं-बारहवीं के पेपरों को समय पर खोलने, वितरण करने की व्यवस्था को टेलीफोन, मोबाइल और कैमरे से जोड़ा जाएगा। सभी क्षेत्रीय केंद्रों में अधिकारियों और प्रभारियों को स्कूल प्राचार्यों, केंद्राधीक्षकों से लगातार संपर्क में रहना होगा। इसके अलावा वीडियोग्राफी और सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। बोर्ड के उडऩदस्ते भी पेपर खोलने और वितरण की आकस्मिक जांच कर सकते हैं।
गड़बड़ी मिलती ही कार्रवाई
बोर्ड ने साफ किया है, जिस परीक्षा केंद्र में समय से पहले या देरी से पेपर वितरण, गलत विषय का पेपर खोलने अथवा अन्य शिकायत मिली तो बोर्ड तत्काल कार्रवाई करेगा। उस परीक्षा केंद्र को तत्काल ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही पुलिस में एफआईआर कराई जाएगी।
भेजेंगा या नहीं ई-मेल से पेपर?
बोर्ड ने ई-मेल से स्कूल/परीक्षा केंद्रों पर पेपर भेजने पर फिलहाल विचार नहीं किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और बोर्ड अध्यक्ष एवं उच्चाधिकारी ही इस पर फैसला ले सकते हैं।





No comments:
Post a Comment