बांदीकुई. राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सुनीताबाई गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्य द्वार पर एकत्र होकर प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्राचार्य महाविद्यालय में देरी से पहुंचते हैं।
इससे प्रबंधन एवं शैक्षिणिक व्यवस्थाएं बाधित होती हैं। इसकेा लेकर प्राचार्य से बातचीत की गई तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया और छात्रसंघ कार्यकारिणी को भंग किए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में उपयोग आए सामानों के बिल देने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।
जबकि उद्घाटन पर खर्च होने वाली राशि का कॉलेज प्रशासन की ओर से भुगतान किया जाना चाहिए। छात्रों ने कॉलेज आयुक्त के नाम पर भी पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर छात्र नेता सचिन दडग़स, राजेश कुमार, निशांक, पिंकी शर्मा, धारासिंह ने भी विरोध जताया।
उधर प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सांमरिया का कहना है कि छात्रसंघ अध्यक्ष बिल लेकर आई। उन्हें पास करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। वे नियमित महाविद्यालय निर्धारित समय पर आते हैं। कुछ देर तबीयत खराब होने पर चिकित्सालय जरूर गए। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद एवं झूठे हैं। उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष को कोई चेतावनी नहीं दी है।
स्काउट मिनी जम्बूरेट 25 से
लालसोट. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में 5 दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट मिनी जम्बूरेट 2019 का आयोजन 25 फरवरी से स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल डिडवाना में होगा। आयोजन समिति के सचिव श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि दौसा जिले की दो सौ विद्यालय के एक हजार से अधिक स्काउट गाइड विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए मुख्य जिला शिक्षाधिकारी प्रेमवती शर्मा ने सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश जारी किए हैं। स्काउट मिनी जम्बूरेट के आयोजन के लिए संरक्षक जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी, मुख्य रैली संरक्षक मु. जिला शिक्षाधिकारी प्रेमवती शर्मा, अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य, उपाध्यक्ष सीबीईओ सीताराम शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक मनराज मीना, सचिव श्रीकान्त शर्मा, कार्यकारी अधिकारी एसीबीओ नीरज शर्मा, रामकिशोर शर्मा रैली संचालन शरद कुमार शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा सीओ स्काउट गाइड को मनोनीत किया गया है।
ये होंगी प्रतियोगिता
मिनी जम्बूरेट में साहसिक खेल, फूड प्लाजा, मंकी ब्रिज, टायर जम्प, चिमनी, चम्मच दौड, नीम्बू दौड, बच्ची बैलेन्स, गन शूटिंग, तीरंदाजी, सिक्का उछालना, कलर पार्टी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, कैम्प फायर, हाईक एवं नगर भ्रमण प्रतियोगिता शामिल है।(नि.सं.)





No comments:
Post a Comment