Breaking News
recent

तीसरी बार आई कांग्रेस सरकार, अब तक पर्दे में कैद है इंदिरा गांधी

अजमेर.

प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बन चुकी है, लेकिन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर्दे में कैद है। अब इसके लोकार्पण की बात चल रही है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित मोईनिया इस्लामिया स्कूल के बाहर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा भित्ति चित्र के बाहर लगी इंदिरा की प्रतिमा का लोकार्पण 13 या 14 फरवरी को करा जा सकता है। करीब ढेड़ वर्ष से इंतजार में है।

भित्ति स्थल पर स्थापित कराया

प्रतिमा को वर्ष 2016 में मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भित्ति स्थल पर स्थापित कराया गया। प्रयास यह थे कि इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कराया जाए। बाद में प्रदेशाध्यक्ष व अब मुख्यमंत्री सचिन पायलट से कराया जाए। हालाकि लोकसभा उपचुनाव से पूर्व मोईनिया इस्लामिया स्कूल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सचिन पायलट शिकरत कर चुके थे लेकिन अनावरण तब भी नहीं कराया जा सका।

तब भी संयोग नहीं बैठा

इसके बाद राहुल गांधी स्वयं 26 नवम्बर 2018 को दरगाह व पुष्कर यात्रा पर आए लेकिन तब भी संयोग नहीं बैठा अब कांग्रेसियों को उम्मीद है कि आगामी 13 व 14 फरवरी को कांग्रेस सेवादल के महाअधिवेशन में राहुल गांधी सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व अन्य वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम है। ऐसे में इसे रिमोट तकनीक से या मंच स्थल से ही पर्दा उठाकर प्रतिमा का अनावरण कराया जा सकता है या मौके पर जाकर इसका उद्घाटन कराया जा सकता है इसके लिए प्रयास जारी है।

लकड़ी डिब्बे में बंद थी
यह प्रतिमा करीब सात साल पहले ही बन कर यहां आ गई थी। नगर सुधार न्यास या अब एडीए में निर्धारित शुल्क देकर इसे कांग्रेसियों को लेना था। मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इसे एडीए से लेकर प्रतिमा स्थल पर स्थापित करवाया। फिलहाल प्रतिमा को सफेद कपड़े से लपेट कर रखा हुआ है। करीब डेढ़ वर्ष से इसके अनावरण का इंतजार है।

आंकड़ों की जुबानी : 17 साल से अधर में है मूर्ति
वर्ष 2001 में तत्कालीन न्यास सदर डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने बनवाई

वर्ष 2011 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र रलावता ने 2025 लाख रुपए जमा कराए
वर्ष 2017 में मौजूदा डीसीसी सदस्य विजय जैन ने 5.50 लाख रुपए जमा करवा कर एडीए से मूर्ति ली

वर्ष 2017- 30 नवम्बर 2017 को इसे स्टेशन रोड स्थित भित्ति स्थल पर स्थापित कराया



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.