Breaking News
recent

निवाला समूह के प्रयास से मिट रही गरीबों की भूख

सुनेल. रक्तदाता समूह ने अब गरीबों की भूख मिटाने के लिए निवाला योजना शुरू की है। इसके तहत शादियों में बचने वाले भोजन को सबसे पहले एकत्र किया जाता है। इसके बाद सदस्यों द्वारा अपने घर से खाने के पैकेट तैयार गरीब लोगों को वितरण किए जा रहे हंै।
कॉर्डिनेटर अक्षत और पीयूष गुप्ता ने बताया कि गरीबों को आसानी से भोजन उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रतिदिन ३० पैकेट सुनेल चिकित्सालय और गरीब बस्तियों में बांटे जा रहे हंै। ग्रुप से जुड़े सदस्य प्रतिदिन अपने घर पर बने खाने से एक पैकेट तैयार कर संग्रह केन्द्र पर एकत्र करते हैं।
निवाला ग्रुप ने आम लोगों से भी अपील की वे भी घर पर प्रतिदिन बनने वाले खाने से भोजन का पैकेट तैयार कर संग्रह केन्द्र पर पहुंचा दे, वहां से खाना गरीबों तक पहुंचा दिया जाएगा। उधर समूह की एक शाखा द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थीयों की फीस व मरीजों को चिकित्सा की सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कोई भी जुड़ सकता है
जो भी व्यक्ति ग्रुप से जुडऩा चाहे वह प्रतिदिन घर बन रहे खाने से चार चपाती व सब्जी का पैकेट तैयार कर संग्रह केन्द्र पहुंचा सकता है। वहां से खाना गरीबों तक पहुंचाया जाएगा, वहीं जरूरतमंद व्यक्ति भी संग्रहण केन्द्र पर आकर भोजन का पैकेट प्राप्त कर सकता है।
योग शिविर में सीख रहे स्वस्थ रहने के गुर
पिड़ावा ञ्च पत्रिका. क्षेत्र के अल्ताफ नगर गांव में पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प हरिद्वार के तत्वावधान में शिविर का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। योग प्रचारक राम प्रसाद चौधरी ने बच्चों व ग्रामीणों को योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार, एक्यूप्रेशर, रोगानुसार योग का अभ्यास कराया। वहीं शाम को चौपाल लगाकर ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने की घरेलू उपचार एंव स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाई जा रही है। इस दौरान नशा मुक्ति रैली निकालकर लोगों को जागृत किया। देवीलाल चौहान, लखनसिंह, रामबाबू, रामनिवास सिंह, गोपालसिंह, श्रवणसिंह, पंकजसिंह, विशालसिंह, रामसिंह, शिवराज सिंह, कमलसिंह आदि ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
१४ अप्रेल को होगा ३१ निर्धन कन्याओं का विवाह
झालरापाटन ञ्च पत्रिका. श्रीमन् नारायण वृद्धाश्रम समिति की बैठक मोहनलाल सोनी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि १४ अपे्रल को वृद्धाश्रम में ३१ गरीब कन्याओं का सर्वधर्म सर्वजातीय विवाह सम्मेलन होगा। व्यवस्था के लिए संयोजक देवकरण गुर्जर व सहसंयोजक नंदलाल राठौर को बनाया। इसका कार्यालय निखिल सोनी के प्रतिष्ठान पर रखा है। सम्मेलन में विवाह योग्य लड़के की उम्र २१ वर्ष व युवती की आयु १८ वर्ष होना अनिवार्य है। पंजीयन कराने के लिए पांच फोटो, वोटर आई डी, जन्म प्रमाणपत्र, उम्र सबंधी दस्तावेज व आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। भाजपा नेता मुकेश चेलावत, समाज सेवी ओमप्रकाश मंत्री, हरदयाल स्वूामी, पार्षद यशोवर्धन बाकलीवाल, पार्षद बबीता सेठी, महिला मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी गरवाल, श्यामलाल गरवाल, धर्मेन्द्र सेठी, नारायण लाल सुमन, दीपचंद सोनी, विजय राठौर, बालकृष्ण सेठिया, प्रियंका सेठिया ने भी विचार व्यक्त किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.