मंडावा(झुंझुनूं). हर तरफ कहीं सेना के जवान हैं तो कहीं पुलिस के अधिकारी। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। लोग डरे हुए हैं। कल तक तो यहां सरकारी दफ्तर था, अचानक यहां ब्लूचिस्तान की सेना व पुलिस कैसे पहुंच गई। उनका क्या मकसद है। यहां अब क्या होगा? कुछ ऐसा ही नजारा आमजन को बुधवार को मंडावा में नजर आया। हकीकत में यहां लूचिस्तान की सेना व पुलिस नहीं पहुंची थी, बल्कि कुछ ही नजारा फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार किया गया था।
कस्बे में चौखानी की डब्बल हवेली की पास (पुराना अस्पताल) पुरानी उप तहसील भवन में हल्का पटवारियों का ऑफिस है। यहां इन दिनों जमाबंदी की नकल लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रहती है। अन्य दिनों की तरह आज भी खूब किसान जमाबंदी की नकल लेने आए। सुबह-सुबह यह देखकर आश्चर्य हुआ कि यहां भवन को ब्लूचिस्तानी पुलिस ने घेर रखा था। किसानों को अन्दर पटवारियों के पास जाने से रोका जा रहा था। यहां उपस्थित लोग आने वाले किसानों को कह रहे थे, एक बार रुको, एक बार इधर साइड हो जाओ कैमरे के सामने आ रहे हो। फिर लोगों को माजरा समझ में आया कि फिल्म बर्ड एंड बल्ड की शूटिंग चल रही है। यहां भवन के एक हॉल में शूटिंग चल रही थी। फिल्म शूटिंग के दौरान पुरानी उप तहसील भवन को बलूचिस्तान का एक रेस्टोरेंट बनाया गया। यहां हथियारों से लैस पुलिस का जाब्ता लगाया। पुलिस का लोगो एवं जीपों पर बलूचिस्तान लिखा हुआ था। बलूचिस्तान पाकिस्तान का पश्चिमी प्रांत है। यह इरान और अफगानिस्तान के सटे हुए क्षेत्रों में बंटा हुआ है। यहां की राजधानी क्वेटा है। फिल्म की शूटिंग के लिए इमरान हाशमी मंडावा आए हुए हैं।
पहले कैमरे ठीक करो
मंडावा. थाने में बुधवार को एसएचओ रिया चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में चौधरी ने कहा कि सुभाष चौक व बिसाऊ चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं। नगरपालिका प्रशासन से आग्रह किया गया कि सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाया जाए। वहीं, सीएलजी सदस्यों ने कस्बे में अनेक जगह गंदे पानी की निकासी के अभाव में गंदा पानी सड़क व आम रास्तों जमा होने की समस्या उठाई। नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम धाबाई ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।





No comments:
Post a Comment