बाड़मेर. शहर के जवाहर चौक से सदर बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों से आ रही समस्या से अब निजात मिली है। पुलिस प्रशासन व यातायात पुलिस की ओर से इस क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था में तो सुधार हुआ है, लेकिन बाजार में अतिक्रमण की समस्या अब भी बरकरार है। दुकानों के आगे सामान रखने के मार्ग संकड़ा हो जाता है। एेसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जवाहर चौक से पुरानी सब्जी मंडी व सदर बाजार क्षेत्र में लोडिंग टैक्सी, टैंपों व अन्य भारी वाहनों पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रोक रहेगी। इस दौरान वाहनों के प्रवेश होने पर यातायात पुलिस कार्यवाही करेगी। साथ ही वीर हनुमान मंदिर व जवाहर चौक में पुलिस व होमगार्ड के जवान डयूटी पर रहेंगे। जिससे वाहन इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
दुकानों के आगे अतिक्रमण
दुकानों के बाहर सामान रखने के कारण रास्ता संकरा हो रहा है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे अतिक्रमण होने के बावजूद नगर परिषद कार्रवाई नहीं कर रही। दुकानदारों ने तंग गलियों में कब्जा कर रखा है।
वाहनों पर होगी कार्रवाई
वन-वे क्षेत्र में भारी वाहन आने पर वाहन के चालान काटने के साथ सीज की कार्रवाई की जाएगी। अधिक आवश्यकता होने पर और भी जवान लगाएंगे।
हिमताराम, यातायात प्रभारी बाड़मेर
पाबंद करेंगे
दुकानों के बाहर सामान रखना गलत है। दुकानदारों को पाबंद किया जाएगा। इसके बाद भी नहीं मानने पर नगर परिषद आवश्यक कार्रवाई करेगी।
पवन मीणा, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर





No comments:
Post a Comment