Breaking News
recent

यातायात नियमों को लेकर समझाइश, सख्ती और मानव शृंखला, बनाए चालान

-प्रमोद भटनागर
राजसमंद. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश के साथ कुछ जगह सख्ती बरतते हुए चालान भी बनाए और श्री बालकृष्ण स्टेडियम में भारत के नक्शे पर मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस व परिवहन अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हमेशा पालना की नसीहत दी। साथ ही सुरक्षित सफर के लिए भी उपाय सुझाए गए।
श्री बालकृष्ण उमावि कांकरोली परिसर में सुबह साढ़े दस बजे से भारत का मानचित्र बनाकर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश देती रंगोली बनाई गई। फिर श्री बालकृष्ण उमावि कांकरोली, बालिका उमावि कांकरोली, गायत्री पब्लिक उमावि धोइंदा के छात्र छात्राओं के साथ पुलिस, यातायात के जवान व परिहवन विभाग के कार्मिकों ने मानव शृंखला बनाई। प्रारंभ में जिला परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। पुलिस उप अधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, यातायात प्रभारी रामविलास मीणा ने भी यातायात नियमों के बारे में बताया। पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से वीडियो व फोटोग्राफी करवाई गई। इस दौरान सुनीता उपाध्याय सहित कई जवान मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के चिह्न बताते हुए दुपहिया वाहन संचालन के वक्त हेलमेट पहनने का महत्त्व बताते हुए शपथ दिलाई गई।
जागरुकता संगोष्ठी
स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय आमेट में सड़क सुरक्षा जागरुकताक कार्यशाला हुई। जिला परिवहन अधिकारी अनिल पाण्ड्या ने सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्र छात्राओं को दुपहिया वाहन व चार पहिया वाहन चलाते वक्त जो जो सावधानियां रखनी चाहिए, उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रिफ्लेक्टर लगाए, चालान भी बनाए
यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा भी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। साथ ही कुछ जगह सख्ती भी बरतते हुए यातायात नियम तोडऩे पर परिवहन व थाना पुलिस ने 35 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। इसके अलावा 6 5 वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसके अलावा यातायात प्रभारी रामविलास के नेतृत्व में सौ वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए। साथ ही 52 चालान बनाकर 9 हजार 6 00 रुपए का जुर्माना वसूल किया।
लसानी. दिवेर पुलिस थाना स्टाफ व दिवेर के पुलिस युवा मित्र के सहयोग से लोगों को हेलमेट पहनने के फायदे तथा उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। लापरवाही से वाहन चलाने तथा नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताते हुए पुलिस थाना दिवेर के हेमंत कुमार, सुनील कुमार, हैंड कॉस्टेबल, विजय सिंह एवं पुलिस युवा मित्र दिलीप उपाध्याय, महेंद्रसिंह एवं ग्रामवासियों ने दुपहिया वाहनधारियों को हेलमेट के फायदे तथा नहीं पहनने पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
रेलमगरा. हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा द्वारा गठित लक्ष्मीबाई ग्राम संगठन पीपावास की महिलाओं ने सखी चौपाल का आयोजन किया। हिन्दुस्तान जिंक दरीबा कॉम्प्लेक्स के सीएसआर की तरफ से महिलाओं को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। हेलमेट का उपयोग करने पर विशेष चर्चा की गई। रीटा सालवी द्वारा सखी योजना से महिलाओं को मिल रहे लाभों की जानकारी दी गई। मंजरी फाउंडेशन की टीम लीडर देबुजा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं द्वारा सखी चौपाल अन्य संस्थानों के साथ संचार माध्यम को सुगम करता हैं। कार्यक्रम में पहुंचे कोटडी क्षेत्र के समाज सेवी अभिषेक चौधरी ने विकास कार्य में महिलाओं को जोडने के लिए मंजरी फाउंडेशन एवं हिन्दुस्तान जिंक को धन्यवाद दिया। हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर हेड अभय गौतम, सत्यनारायण टेलर, अनु अनमोल, कॉमर्शिलय विभाग से आशीष अग्रवाल, रुतुजा पाटील, संजय वासवानी, जुबनी बनर्जी, सुरक्षा टीम से अभिमन्यू सिंह राणावत एवं सेफ्टी टे्रनर गीरिश कुकरेजी एवं सखी समृद्धि फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष तथा मंजरी फाउंडेशन के दरीबा टीम मेंम्बर उमेश व्यास आदि मौजूद थे।
आमेट. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य बस स्टैंण्ड व रेलवे स्टेशन पर आम जनता एवं वाहनधारियों को यातायात सम्बधित नियमों की जानकारी दी। साथ ही वाहन चलाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना के लिए पेम्पलेट बांटकर जागरूक किया। नियमों की अनदेखी करने वाले 15 वाहनधारियों का चालान बना उनसे जुर्माना वसूला। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर थानाधिकारी पेशावर खान, एएसआई अर्जुन लाल, पूरण सिंह, हेड कॉस्टेबल जगदीश चन्द्र, मदन लाल, कॉस्टेबल गणपत सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
लसानी. दिवेर पुलिस थाना स्टाफ व दिवेर के पुलिस युवा मित्र के सहयोग से लोगों को हेलमेट पहनने के फायदे तथा उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। लापरवाही से वाहन चलाने तथा नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताते हुए पुलिस थाना दिवेर के हेमंत कुमार, सुनील कुमार, हैंड कॉस्टेबल विजय सिंह एवं पुलिस युवा मित्र दिलीप उपाध्याय, महेंद्र सिंह एवं ग्रामवासियों ने दुपहिया वाहनधारियों को हेलमेट के बारे में बताया।

 

लोगों को किया जागरूक
देवगढ़. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दिवेर पुलिस थाना स्टाफ एवं पुलिस युवा मित्र के सहयोग से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर हेलमेट के पहनने के फायदे तथा उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया। दिवेर थानाधिकारी दिलीपसिंह ने लापरवाही से वाहन चलाने तथा नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया। पुलिस थाना दिवेर के स्टाफ हेमंत कुमार, सुनील कुमार, हैंड कॉस्टेबल विजय सिंह एवं पुलिस युवा मित्र दिलीप उपाध्याय, महेंद्र सिंह एवं ग्रामवाशियों ने दुपहिया वाहनधारियों को हेलमेट के फायदे तथा नहीं पहनने पर होने वाले नुकसान के बारे में बता कर यातायात के नियमों की पालना करने व सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश दिया।

Explanation of traffic rules, strictness and human chain

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.