Breaking News
recent

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा- विश्‍व कप के लिए टीम तैयार कर ली गई है

नई दिल्ली : इस बार आइसीसी विश्‍वकप 2019 इंग्‍लैंड में 30 मई से होने जा रहा है। सारी टीमें चयनकर्ता और मैनेजमेंट समिति अपनी टीम को अंतिम रूप देने और योजना बनाने में लगी है। भारत की भी कोर टीम तैयार हो गई है। इसकी घोषणा सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्‍य चयनकर्ता ने एक साक्षात्‍कार के दौरान की। उन्‍होंने कहा कि अन्य 9 टीमों की तरह हमने भी विश्वकप की कोर टीम को लेकर अपना मन बना लिया है। बता दें कि भारत समेत इस विश्‍वकप में कुल 10 टीमें खिताब के लिए अपना भाग्‍य आजमाने उतरेंगी।

कहा- युवाओं और अनुभवी प्‍लेयर्स का रहेगा संतुलन
मुख्‍य चयनकर्ता ने कहा कि इस बात का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा कि विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संतुलन हो। चयन समिति यह सुनिश्चित करने में सफल रहेगी। युवा खिलाड़ियों के बारे में उन्‍होंने कहा कि वे अच्छी तरह जानते हैं कि उनसे किस तरह के खेल की उम्‍मीद है। वैसे भी आजकल राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले युवा खिलाड़ी कई तरह का दबाव झेल चुके होते हैं। अब वह पहले के खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा परिपक्व होते हैं।

माना कि कुछ समय पहले तक मध्‍यक्रम था समस्‍या
मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि आस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड दौरे से पहले तकरीबन पिछले 18 महीनों से मध्यक्रम स्थिर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे में इन स्थानों पर कुछ खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से इस समस्या को हल करने में मदद मिली है। वर्ना यह हमारे लिए निश्चित रूप से बड़ी परेशानी थी।

तेज गेंदबाजी का पूल हो गया है तैयार
तेज गेंदबाजी की सारी चिंताओं को दरकिनार कर उन्‍होंने कहा कि हमारे पहली कतार के 5 तेज गेंदबाजों के अलावा 5 गेंदबाजों का विकल्प भी तैयार है, जो किसी भी समय सीनियर टीम में खेलने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा संतुलन देते हैं। उनकी शानदार फील्डिंग से भी टीम को फायदा मिलता है।

आइपीएल से खिलाड़ियों की मनोदशा रहेगी सही
विश्‍व कप के ठीक पहले आइपीएल जैसे व्‍यस्‍त शेड्यूल वाले बड़ा टूर्नामेंट को वह कोई समस्‍या नहीं मानते, बल्कि उनका कहना है कि इससे विश्वकप के लिए चुने गए खिलाड़ियों को अपना फॉर्म बरकरार रखने में मदद मिलेगी और वह खेल को लेकर सही मनोदिशा में रहेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.