Breaking News
recent

छाण में एक घंटे जाम, यात्री रहे परेशान

बहरावण्डा खुर्द. टोंक-शिवपुरी स्टेट हाइवे स्थित छाण में हाइवे पर खड़े बेतरतीब मिर्च वाहनों से शुक्रवार को भी करीब एक घण्टे जाम लगा रहा। जाम से जहां एक ओर दूर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। वहीं दूरदराज के यात्रियों को भी असुविधा हुई। सूचना पर छाण पहुंची बहरावण्डा खुर्द पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद खान ने बताया कि छाण के मुख्य बस स्टैण्ड के पास रोजमर्रा की तरह मिर्च वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से शुक्रवार सुबह आठ बजे जाम लग गया। थोड़ी देर में वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे बहरावण्डा खुर्द चौकी प्रभारी करतार सिंह ने मय जाप्ते के जाम खुलवाया तथा किसानों को मिर्च की बोलियां कृषि उपज मंडी में ही लगाने के निर्देश दिए। तब जाकर 9 बजे आवागमन सुचारू हो सका।


खेतों की ओर जाकर लगाई बोलियां
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाम लगने से किसानों को हाइवे पर मिर्च की बोलियां नहीं लगाने के लिए पाबंद किया और आगे से मिर्च का व्यापार कृषि उपज मंडी में ही करने के निर्देश दिए, लेकिन किसान अपने मिर्च से भरे वाहनों को मंडी के बजाय आसपास के खेतों की ओर ले गए और बोलियां लगाई।


मिर्च वाहनों की वजह से रोड पर जाम लग गया था। मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। किसानों और व्यापारियों को मिर्च की बोलियां मंडी में लगवाने के लिए पाबंद किया है। शनिवार को फिर जाएंगे और मिर्च वाहनों को मंडी में खड़ा करवाएंगे।
करतार सिंह, चौकी प्रभारी बहरावण्डा खुर्द



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.