Breaking News
recent

कलश यात्रा से श्रीराम कथा का आगाज

कलश यात्रा से श्रीराम कथा का आगाज

झुंझुनूं. राणी सती रोड स्थित लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर स्थापना के 28वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी के मौके पर गुरुवार से श्रीराम कथा शुरू हुई। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर चूणा चौक, राणी सती रोड, छावनी बाजार, जोशियों का गट्टïा, खेतान मौहल्ला होते हुए वापस कथा स्थल लीलाधर मोदी का नोहरा पहुंची। कलश शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गई। कलश यात्रा का मुख्य मार्गों में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कथा के पहले दिन कथावाचक पंडित परमेश्वरलाल ने मंगलाचरण व श्रीराम कथा महातम्य प्रसंग के बारे में बताया। इस अवसर पर बगड़ स्थित दादूद्वारा के महंत अर्जुनदास, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्र्रकुमार मोदी, सचिव रमेशकुमार अग्रवाल, कृपाशंकर मोदी, शिवकुमार मोदी, गोपीराम मोदी, सन्तकुमार मोदी, मुरारीलाल मोदी, सन्दीप, शैलेश, तेजस, तरुण, शंकरलाल तुलस्यान, ओमप्रकाश तुलस्यान आदि मौजूद थे।
बसंत महोत्सव में ग्रुप डांस, विजेता पुरस्कृत
चिड़ावा.श्रीश्याम नवयुवक मित्र मंडल के 19वें पांच दिवसीय बसंत महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम हुए। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम व गु्रप डांस प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, नंदनी इंटरनेशनल स्कूल, राजस्थान पब्लिक स्कूल, ज्ञान सिंधु पब्लिक स्कूल, सेवन ज्वैलर्स, राजस्थानी स्कूल, डेविल डांस एकेडमी, हर्षित गु्रप के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसके विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। निर्णायक की भूमिका एनडी झुंझुनूं व लक्की पिलानी ने निभाई। उधर, शुक्रवार को विशाल भजन संध्या होगी। वहीं नौ फरवरी को अडूकिया स्कूल के पास श्री महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर एक बजे से महिला मित्र मंडल द्वारा श्रीश्याम पाठ किया जाएगा। शाम सात बजे से श्रीश्याम मंदिर पुरानी बस्ती में जागरण होगा। दस फरवरी को महोत्सव का समापन होगा।
भण्डारे के साथ हनुमान महोत्सव संपन्न
खेतड़ी. शिमला स्थित जाट का धाम हनुमान मन्दिर में गुरुवार को भण्डारे के साथ चल रहे 7 दिवसीय हनुमान महोत्सव का समापन हुआ। प्रात: धाम परिसर में पंडित प्रवीण कौशिक के सानिध्य में पंडितों ने हवन करवाया व महाआरती की। इसके बाद 101 गांवों के भण्डारे का आयोजन हुआ। इससे पूर्व बुधवार की रात्रि में धाम परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। इसमें जयपुर की मनीष हैला एण्ड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ कर एक प्रस्तुतियां दी। संचालन अनिल शर्मा ने किया। हवन की पूर्ण आहुति में शिमला सरपंच धर्मेन्द्र यादव, सुदेश यादव, राव ईश्वरसिंह, महेन्द्र यादव, सुशील कुमार,निलेश यादव,रामानंद शर्मा,अनिल शर्मा,अनिल शर्मा,प्रेमपाल यादव,बाबूलाल सहित सैकड़ो श्रृद्धालुओं ने भाग लिया।
गांव टांईं में निकली शोभायात्रा
बिसाऊ. निकट के गांव टांईं में बाबा रामदेव महाराज की कलश शोभायात्रा निकली। जिसमें सैंकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। विनोद प्रधान ने बताया की गांव के ईश्वरनाथ महाराज, रामसिंह, करणीसिंह झुंझुनूं, मोहन, नंदलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। मंदिर में कल्याण सिंह भगत द्वारा अखण्ड ज्योत जलाई गई। मंदिर में 14 फरवरी को रात्रि जागरण एवं 15 फरवरी को भंडारा आयोजित होगा।

 

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.