सीकर।
थोई थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर विक्रम मीणा व उसके साथियों द्वारा की गई फायरिंग में घायल युवक की गुरुवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, आरोपियों का पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण मृतक के शव को रखकर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और परिजनों को मुआवजा दिया जाए। बता दें कि खातीवाला तन चीपलाटा में 29 जनवरी को हिस्ट्रीशीटर विक्रम मीणा व उसके साथियों ने महावीर सिंह के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली पास में खड़े मुकेश गुर्जर को लग गई। आरोपी घटना के बाद अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तत्परता नहीं दिखा रही है ऐसे में गांव के लोगों में बदमाशों का खौफ बढ़ता जा रहा है। इधर थोई थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीण मुआवजे व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।





No comments:
Post a Comment