Breaking News
recent

गरीबों के आरक्षण का किया विरोध,नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर/पोकरण. संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से 10 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा धरना देकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सुपुर्द किया गया। समिति के संभाग प्रभारी घेवरराम, तहसील संयोजक लालाराम जयपाल व सहसंरक्षक कैलाश नागौरा ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देकर भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार को छेड़ दिया है। इसी को लेकर देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समिति के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देकर विरोध जताया तथा नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सुपुर्द कर बिना चर्चा किए पारित 10 प्रतिशत आरक्षण का बिल रद्द करने, एससी, एसटी व ओबीसी को लोकसंख्या के आधार पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने, ओबीसी पर लगाया गया क्रिमिलेअर हटाने, ओबीसी, एनटी, डीएनटी, व्हीजेएनटी की जाति आधारित गिनती करने, निजी क्षेत्र में आरक्षण का कानून बनाकर लागू करने, एससी एसटी अन्याय अत्याचार निवारण कानून सख्त करने, लोकसभा चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पैपर से करवाने की मांग की। इसी प्रकार क्षेत्र के भणियाणा गांव में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सुपुर्द कर आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण को समाप्त करने की मांग की है। समिति के तहसील संयोजक जीतू जालानी, बकाराम झलारिया, सहसंयोजक मांगीलाल सेजू ने बताया कि 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण के विरोध में देशभर में विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर जमीअत उलेमा ए हिन्द के जिलाध्यक्ष कारी इस्माईल, हरिसिंह, भागीरथ, अनवर, मुख्तयारखां, नरेन्द्र चौधरी, अमरदीन, गणेश, कबीर, जगदीश, प्रतापराम, नखताराम, जेठाराम, घनश्याम, महेन्द्र, रूपाराम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आज बंद रहेगी बिजली
पोकरण. क्षेत्र की लाठी ग्राम पंचायत के लोहटा जीएसएस पर सोमवार को सुबह साढ़े चार घंटे व बोनाड़ा जीएसएस पर ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता संजय सारण ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे से तीन बजे तक लोहटा जीएसएस पर 33 केवी विद्युत लाइन का रख रखाव किया जाएगा। इस दौरान लोहटा व जीएसएस से जुड़े गांवों व ढाणियों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार बोनाड़ा जीएसएस पर भी सुबह साढ़े 10 बजे से एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान भैंसड़ा में निर्माणाधीन जीएसएस पर 33 केवी विद्युत लाइन लगाने का कार्य किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.