दौसा. जिला मुख्यालय पर कॉलोनियों में एक के बाद एक दिन दहाड़े सूने मकानों में चोरियों की वारदात कर कोतवाली थाना पुलिस की नींद उड़ा देने वाले आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां की मौजूदगी में कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को दिन दहाड़े शहर में चोरियों का खुलासा किया।
कोतवाली थाना प्रभारी गणपत राम चौधरी ने बताया कि लगातार चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने एएसपी सुरेन्द्र सिंह चौधरी व सीओ राजेन्द्र त्यागी के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिए। सब इन्सपेक्टर नरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की।
ऐसे करते थे वारदात
थाना प्रभारी ने बताया कि राजकुमार ऊर्फ राजू अहिरवार जाटव व उसका जीजा पप्पूराम मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पप्पूराम जाटव पिछले 8-10 वर्ष से हिण्डौन में मकान बना कर परिवार सहित रह रहा है, जो पत्थर के काम की ठेकेदारी करता है। अभियुक्त राजकुमार जाटव पिछले दो वर्ष से परिवार सहित इन्दौर में ही अपने जीजा के पास रह रहा था। राजकुमार अपनी बाइक से हिण्डौन से रवाना होकर दौसा, अलवर, भरतपुर आदि शहरों में जाकर दिन में रैकी कर मकानों को चिह्नित कर लेते थे। जब घर में कोई नहीं होता उस समय वारदात को अंजाम दे देते थे।
इस टीम ने किया खुलासा
टीम में कोतवाली थाना प्रभारी गणपत राम, नरेश कुमार उपनिरीक्षक प्रभारी साइबर सैल दौसा, एसएसआई सौभरनसिंह, हैडकांस्टेबल प्रदीपसिंह, लोकेश कुमार, दिलीपसिंह, नागपाल, राजेन्द्र कुमार, घनश्याम व लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
ऐसे किया खुलासा
थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूचना संकलन कर संदिग्ध बाइक की जिला दौसा, जयपुर, टोंक, अलवर, करौली व सवाईमाधोपुर में तलाश की गई। संदिग्ध बाइक का हिण्डौन सिटी में होना पाया गया। 20 फरवरी 2019 को हिण्डौन सिटी से अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू अहिरवार जाटव (28) निवासी भागीरथनुरा थाना हीरानगर जिला इन्दौर मध्य प्रदेश हाल निवासी खेड़े का पुरा बाजणा फाटक पुलिस थाना हिण्डौन सिटी को संदिग्ध बाइक, चोरी के किए गए लैपटॉप व पप्पूराम जाटव(37) निवासी हिण्डौन को मय चोरी के वारदातों समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार से पुलिस ने दौसा की 7 वारदात, अलवर की 2, भरतपुर की 2 एवं इन्दौर में की गई एक वारदात का खुलासा किया है।
यह माल किया बरामद
1. 12 जनवरी 2019 को हाऊसिंग बोर्ड में सत्यदेव चतुर्वेदी के सूने मकान से चुराए गए चांदी के 4 गिलास, चार सिक्के, चांदी के पतरे, गणेश मूर्ति एवं नकदी बरामद किया।
2. 15 जनवरी 2019 को मुकुंदनगर में शिवचरण शर्मा के मकान से एक लैपटोप व एक चांदी की पायल बरामद की गई।
3. 25 जनवरी 2019 को हाऊसिंग बोर्ड निवासी कृ ष्णचन्द शर्मा के मकान से चोरी माल में से 4 जोड़ी चांदी की जायजेब, एक जोड़ी चटकी, एक कणकती व एक नथ बरामद की है।
4. 30 जनवरी 2019 को करणी विहार निवासी हरिमोहन तिवाड़ी के मकान से चोरी माल में से एक एलईडी टीवी, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब बरामद की है।
5. 5 फरवरी 2019 को अरावली विहार निवासी राजेश कुमार केदावत के मकान से चोरी माल में से 2 जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी चांदी के कड़े, 9 नग चांदी की चटकी, एक अंगुठी, 3 नग सोने के कांटे, 4 नग सोने की बाली बरामद किए हैं।
6. अलवर में की चोरी सामान में से एक लैपटॉप, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब व 10 जोड़ी चुटकी बरामद की है।7. विभिन्न कम्पनियों के सात मोबाइल बरामद किए हैं।






No comments:
Post a Comment