सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर यात्रियों को अब जल्द ही रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। रोडवेज प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक माह में स्थानीय रोडवेज डिपो में भी ऑनलाइन टिकट बुकि ंग की सुविधा शुरू होगी। इससे लोग रोडवेज की वेबसाइट पर जाकर टिकटों को ऑनलाइन बुक करा सकेंगे।
डिपो स्तर पर मिलेगी सुविधा
ऑनलाइन टिकट बुकिग प्रक्रिया के तहत एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी से करार किया जाएगा। इसके तहत कंपनी की ओर से रोडवेज की टिकट प्रणाली को दुरुस्त किया जााएगा। साथ ही रोडवेज डिपो पर कम्प्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस आदि संसाधन लगाए जाएंगे। वहीं डिपो कंडक्टर को ईटीएम (इलेक्ट्रिक टिकट मशीन) दी जाएगी।
रिजर्वेशन के लिए होगा 5 साल का अनुबंध
ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन के लिए रोडवेज की ओर से एक निजी कंपनी से पांच साल केे लिए अनुबंध किया जाएगा। कंडक्टर को सिम से संचालित टच स्क्रीन ईटीएम दी जाएगी। साथ ही मशीन केे संचालन के लिए परिचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
डिपो में 42 बसें
वर्तमान में सवाईमाधेापुर डिपो में 42 बसों का बेडा है। यहां से जयपुर, उदयपुर, धौलपुर, कोटा आदि कई जगहों पर बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया के शुरू होने से सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को भी सुविधा होगी।
स्थानीय डिपो में भी अब जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ करार किया जाएगा।
अंकित जांगिड़, प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सवाईमाधोपुर





No comments:
Post a Comment