Breaking News
recent

कैंटर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

-कैंटर चालक अपने वाहन के साथ अटका युवक का कटा हाथ बीच रास्ते फैंककर हुआ फरार
रायसिंहनगर.

कैन्टर बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में रविवार रात बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवक गांव 52 एनपी तथा एक हनुमानगढ़ का निवासी हैं। इनकी पहचान गांव 52 एनपी के प्रवीण पुत्र भगवानाराम नायक, अनिल पुत्र बृजलाल नाई तथा हनुमानगढ़ के रिंकू पुत्र मदन के रूप में हुई है। तीनों युवक रायसिंहनगर में मजदूरी का काम करते थे। वे रविवार रात काम निपटाने के बाद रायसिंहनगर से गांव लौट रहे थे।

रात करीब दस बजे गांव 11 टीके रेलवे फाटक से शहर की तरफ आ रहे एक कैंटर के चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों में एक का हाथ हादसे के दौरान कट गया और यह कैंटर के साथ अटक गया।
कैन्टर चालक ने तीनों बाइक सवार युवकों को संभालने की बजाय अपने वाहन को घटना स्थल से दौड़ा दिया लेकिन इस दौरान एक युवक का कटा हाथ उसके वाहन में अटका रहा। जानकारी में आने पर उसने वह कटा हाथ बीच रास्ते में फैंक दिया और कैंटर को भगा ले गया।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवकों को श्रीगंगानगर रैफर किया गया जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाकेबंदी कर कैन्टर की तलाश शुरू की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.