Breaking News
recent

तीन माह में ही उखड़ गई सड़क

मुकुंदगढ़. कस्बे में टांईवालों की हवेली से गोपीनाथ मंदिर होते हुए मंडावा रोड पर स्थित विद्युत निगम कार्यालय तक बनी सीसी सड़क बनने के तीन माह में ही जगह जगह से उखड़ गई है। सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाकर सड़क को दुबारा से नए सिरे से करवाने की मांग की गई है। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, विष्णुकांत महर्षि समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर, डीएलबी के मुख्य अभियंता, एसडीएम व अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है।

 

शिकायत में बताया गया है कि करीब एक करोड़ आठ लाख रुपए की लागत से बनी सड़क का निर्माण कार्य टेंडर में उल्लेखित मापदंडों के अनुसार नही किया गया। निर्माण के दौरान निर्धारित मापदंडों को दरकिनार कर घटिया सामग्री काम में ली गई। जिसके चलते सड़क तीन माह में ही पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क टूटने से यहां हर समय मिट्टी उडऩे से धूल का गुबार छाया रहता है। शिकायत में पालिका प्रशासन पर टूटी सड़क पर फायर बिग्रड की गाड़ी से पानी डालकर पानी और पैसे का दुरूपयोग करने का आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि संबंधित ठेकेदार टूटी सड़क को नए सिरे से करने के बजाय मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर भुगतान उठाना चाहता है। इसके लिए सड़क को दो जगहों से तोड़कर रास्ता भी बंद कर दिया गया है। वहीं ठेकेदार के रोके गए भुगतान को नई सड़क बनाए जाने तक तक नही किए जाने की मांग भी की गई है। गौरतलब है कि सड़क निर्माण कार्य किए जाने के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी। वहीं अधिकारियों को शिकायत भी भेजी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.