Breaking News
recent

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, इमरान की तस्वीर को पर्द से ढका

मुंबई। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। लोगों बदले की भावना के साथ सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में भी पुलवामा हमले को लेकर नाराजगी दिखी। यहां CCI के हॉल में लगी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर को ढक दिया गया है। इमरान की तस्वीर एक क्रिकेटर के रूप में यहां लगी हुई थी, जिसपर अब पर्दा डाल दिया गया है।

CCI परिसर में लगी इमरान खान की फोटो ढकी गई

बता दें कि भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ इमरान खान की तस्वीर लगी हुई थी, जिसे पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के विरोध में ढक दिया गया है। बीसीसीआई की मान्य ईकाई क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का हेडक्वार्टर ब्रेबोर्न स्टेडियम पर है। यहां पर दुनिया भर के महान क्रिकेटरों की तस्वीरें लगी हुई हैं। इनमें पाकिस्तान के 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की भी तस्वीर भी शामिल है, जिसे पुलवामा में हुए हमले के विरोध में ढक दिया गया है।

 

शहीदों को सीसीआई ने दी श्रद्धांजलि

सीसीआई की तरफ से पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजिल भी दी गई है। सीसीआई अध्यक्ष प्रेमल उदाणी ने कहा कि इस संबंध में फैसला शुक्रवार को लिया गया। उन्होंने कहा कि सीसीआई खेलों का क्लब है और हमारे यहां मौजूदा और अतीत के क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं। हम मौजूदा घटनाक्रम पर इस तरीके से अपनी नाराजगी जताना चाहते थे। हमने अभी इसे ढक दिया है, लेकिन कह नहीं सकते कि कब इस पर से पर्दा हटाया जायेगा या नहीं। हो सकता है इमरान खान की फोटो को यहां से हमेशा के लिए ही मिटा दिया जाए।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेल चुके हैं इमरान

आपको बता दें कि इमरान भारत के खिलाफ दो बार ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1989 में नेहरू कप मैच में यहां आस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें वह मैन आफ द मैच थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.