Breaking News
recent

कपड़ों की दुकान में आग, लाखों का सामान स्वाह, स्टूडियो भी चपेट आया में

पाली. शहर के सरदार समंद रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में सोमवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का माल स्वाह हो गया। आग पास में स्थित स्टूडियो में भी फैल गई। दमकलों ने आग पर काबू पाया। दमकल सूत्रों के अनुसार सरदार समंद रोड पर भावेश बंजारा की महिमा साड़ी सेंटर की दुकान में रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट हो गया। दुकान पर ताला लगा हुआ था। यहां आग फैल गई। थोड़ी ही देर में आग विकराल हो गई। लोगों ने धुआं उठता देख दुकान का शटर तोड़ा, तब तक आग से दुकान में रखे कपड़े, साडि़यां जल गए। आग पास के नेशनल स्टूडियो में भी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दो दमकलें व पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कपड़े की दुकान में रखा सामान जल गया। स्टूडियो के फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा है। मोहल्लेवासी भवानी शंकर गहलोत, केसाराम, जवाहरलाल चौधरी, दिनेश चौधरी, घीसूलाल सहित आस-पास के लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया।


कार की चपेट से मासूम की मौत
रायपुर मारवाड़ . मोहरा कलां गांव में सडक़ किनारे खड़े मासूम को कार ने चपेट में ले लिया। घायल मासूम का रविवार रात ब्यावर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम टूट गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त की है।
पुलिस के अनुसार मोहरा कलां निवासी इब्राहिम खान ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पौता रिजवान (४) सडक़ किनारे खड़ा था। इस बीच रामपुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आई कार के चालक ने टक्कर मार दी। इससे रिजवान घायल हो गया। उसे ब्यावर के अस्पताल ले गए। जहां देर रात दम टूट गया।

वृद्ध ने कुएं में कूद की आत्महत्या
चाणोद. कस्बे में एक वृद्ध ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। चाणोद पुलिस चौकी प्रभारी तुलसाराम भुंगरिया ने बताया कि भुदरराम (५५) पुत्र पूनाराम चौधरी निवासी चाणोद ने सोमवार को खुद के कृषि कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र बाबूलाल चौधरी की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


हादसे के बाद चोरी की जीप छोड़ भागे
रायपुर मारवाड़. थाना क्षेत्र के सबलपुरा रोड पर रविवार रात जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया। जीप सवार बदमाश जीप को वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि जीप पिछले दिनों जैतारण से चुराई गई थी। थानाप्रभारी सवाईसिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को सुबह सूचना मिली कि सबलपुरा रोड पर सडक़ किनारे जीप व क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी है। पुलिस जीप व बाइक को थाने लाई। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि बाइक के टक्कर मारने वाली जीप चोरी की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.