झुंझुनूं।
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने घोषणा की कि सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली 14021 व 14022 ट्रेन का नाम शुक्रवार से सैनिक एक्सप्रेस (Sainik Express) होगा। उन्होंने इस टे्रन का संचालन पांच मार्च तक सीकर से बढ़ाकर रींगस तक करने की भी घोषणा की। चूरू से चलने वाली टे्रन संख्या 74861 व 74862 को भी पांच मार्च तक सीकर से बढ़ाकर रींगस तक करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में जितना निवेश होना चाहिए था वह नहीं हुआ। राजस्थान निवेश की दृष्टि से उपेक्षित रहा है।
इनका किया लोकार्पण
झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीइएस), सीकर-रींगस नई आमान परिवर्तित लाइन, इस मार्ग के नवनिर्मित स्टेशन के भवनों तथा अलवर-ढीगावाड़ा दोहरीकृत रेलखंड का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण किया। समारोह को सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत ने भी संबोधित किया।
भाजपा कश्मीर में धारा 370 हटाने की पक्षधर
बाद में सिन्हा ने गुरुवार को चिड़ावा में भाजपा के युवा संसद कार्यक्रम में शिरकत की। सिन्हा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, वहीं उनका मंदिर बनना चाहिए। मगर कांग्रेस व उनके सहयोगी राजनीतिक दल रोड़ें अटका रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा धारा 370 हटाने के पक्षधर है। जिस पर आने वाले समय में विचार किया जाएगा।
नहीं आए सैनी व ओला
समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला व अलवर सांसद करण सिंह यादव मौजूद नहीं रहे।





No comments:
Post a Comment