Breaking News
recent

पिकअप की टक्कर से ऊंटगाड़ा चालक की मृत्यु

श्रीकोलायत. पिकअप की टक्कर से ऊंटगाड़ा चालक की मृत्यु का मामला गजनेर थाने में दर्ज करवाया गया है। मुख्य आरक्षी जगदीश मीणा ने बताया कि अक्कासर निवासी राधाकिशन जाट की ओर से दर्ज मामले में बताया कि उसका भाई लूणाराम (३५) एवं जेठाराम खेत से ऊंटगाडों में चारा भरकर कोलासर मार्ग से बीकानेर जा रहे थे। कोलासर से निकलने के बाद बीकानेर की ओर से आ रही पिकअप ने आगे चल रहे लूणाराम के ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ा पलट गया और सवार लूणाराम गाड़े के नीचे दब गया। इस दौरान पिकअप चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सहायता से लूणाराम को गाड़े के नीचे से निकालकर अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों नेमृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

 

 

ट्रकों की भिड़ंत में एक घायल, अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर हुआ हादसा

महाजन. अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर रविवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिडं़त में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महाजन में संचालित १०८ के चालक पूनमचन्द कूकणा ने बताया कि अरजनसर से राणीसर के बीच देर रात करीब एक बजे पल्लू की तरफ से आ रहे ट्रेलर की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर में सवार रामचन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर महाजन से १०८ मौके पर पहुंची व घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर दो भागों में बंट गया। हादसे के कारण जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.