देवलीमांजी/सांगोद. मध्यप्रदेश से राजस्थान की सीमा पार कर विभिन्न क्षेत्रों में पालतु मवेशियों को चुराने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर पांच भैंसें व चोरी में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद किए। गिरफ्तार चार आरोपी झालावाड़ व एक मध्यप्रदेश के गुना जिले का निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि देवली मांजी क्षेत्र के ब्रजलिया गांव से 23 जनवरी की रात को दस भैंसें चुरा कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद चोरों का पता लगाने के लिए सांगोद के पुलिस उपअधीक्षक जसवीर मीणा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में देवली थानाधिकारी अमरनाथ, जयचंद, हैंड कांस्टेबल कजोड़मल, कांस्टेबल रामनारायण, कांस्टेबल अमरजीत, सुरेश कुमार चालक शामिल थे।
आधी रात को महावीर कॉलोनी में पैंथर ने किया शिकार..महिलाओं
ने बताया कैसे खौफ के साये में बीती रात...देखिए वीडियो
इस टीम ने गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार लोगों में झालावाड़ जिले के हरिपुरा निवासी राजाराम (22), बीरम उर्फ दंडी भील (38) निवासी कालीकराड़ थाना कुंभराज गुना मध्यप्रदेश, राजाराम तंवर (23) पुत्र गंगाराम निवासी मोतीपुरा जिला झालावाड़, जगदीश तंवर (25 ) निवासी पीलिया जिला झालावाड़, प्रताप सिंह(25) निवासी हरिपुरा जिला झालावाड़ शामिल हैं। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप व एक बोलेरो जप्त की है। इनकी निशानदेही पर 5 भैंसें भी बरामद की हैं।
दिन में करते थे रैकी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बना रखा है। ये लोग दिन में रैकी कर रात को वारदातों को अंजाम देते थे। जिले में पिछले काफ ी समय से भैंसें चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे। इसी दौरान देवली इलाके में 10 भैंसें चुराकर पिक अप में भर कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि राजाराम राजपूत, जगदीश तंवर व प्रतापसिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जबकि दो को बुधवार को पकड़ा था। बुधवार को पकड़े गए लोगों से रिमांड के दौना पूछताछ की जा रही है। ये आरोपी मवेशी चुराने में बरसों से लिप्त हैं।
दोहरे हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कम्प..अब उठाया ये बड़ा कदम..
इधर..अवैध खनन कर रेती लाते एक गिरफ्तार
सुल्तानपुर. स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि शनिवार को जालिमपुरा तिराहे के पास गश्त के दौरान एएसआई घनश्याम व्यास ने अवैध खनन कर रेती लाते हुए बिरधीलाल पुत्र रामकरण बैरवा निवासी नीमोदा को गिरफ्तार कर रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।





No comments:
Post a Comment