Breaking News
recent

शहर की सडक़ों पर सांडो का आंतक

नीमकाथाना. शहर में बढ़ते आवारा सांड लोगों को लिए मुसीबन बन गए। सब्जी मंडी हो या बस स्टैण्ड या शहर का अन्य कोई हिस्सा आवारा सांडों के आतंक से अछूता नहीं है। आवारा सांडों के आतंक से कई हादसे हो चुके हैं। उधर नगर पालिका प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। आवारा सांडों से शहर का आवागमन बूरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहीं नहीं ये आने-जाने वाले लोगों को टक्कर मारकर घायल कर देते हैं।
शहर की कपिल मंडी, सुभाष मंडी, रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, शाहपुरा रोड़ तथा अन्य कई स्थानों पर वाहन बेतरतीब खड़े रहते है। आवारा सांड के आपस में लडऩे पर जहां वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं। वहीं बेतरतीब खड़े वाहन के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग भी चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं। शहर में लगभग एक दर्जन से अधिक आवारा सांड है। जो दिनभर इधर-उधर घूमते है। ऐसे में आवारा सांड सब्जी आदि की दुकानों में मुंह मारते रहते है। जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी होती है।
किसानों को गुमराह करने का आरोप
लक्ष्मणगढ़. बसपा ने कांग्रेस सरकार पर कर्जमाफी के नाम पर किसानों को भाजपा सरकार की तरह ही गुमराह करने का आरोप लगाया है। जिला महासचिव मुकेश राड़ ने बताया कि कर्ज माफी शिविर किसानों के लिए छलावा मात्र है। पार्टी ने राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
पर्यटन मेले की तैयारी
सीकर. पर्यटकों को लुभाने के लिए अब सीकर जिला प्रशासन गंभीर हुआ है। इस महीने में सीकर व लक्ष्मणगढ़ में पर्यटन मेला लगाने की योजना तैयार हुई है। जिला कलक्टर की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले दिन सीकर जिला मुख्यालय व दूसरे दिन लक्ष्मणगढ़ में मेला आयोजित होगा। कलक्टर ने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक आनंद भारद्वाज को इसकी योजना जल्द बनाने के निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.