कृष्ण-सुदामा की मित्रता विश्व में मिशाल
खेतड़ी. तातीजा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन शनिवार को कथावाचक आचार्य पंडित दिनकर ने विस्तार से कृष्ण-रुक्मणी विवाह, परीक्षित मौक्ष व सुदामा चरित्र की जानकारी देते हुए कहा कि कृष्ण-सुदामा की मित्रता विश्व में एक मिशाल है। इस अवसर पर कृष्ण-रुकमणि विवाह की जीवन्त झांकी भी निकाली गई। कथा में ग्यारसीलाल शर्मा, पतासी देवी, ताराचन्द शर्मा, योगेश शर्मा, रामकिशन शर्मा, फूलचन्द, प्रीतम शर्मा, बाबूलाल, हजारीलाल गुर्जर, संतोष देवी, सुशीला देवी, मोहनी देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गिडानिया में कलश यात्रा, भजन आज
चिड़ावा. गिडानिया गांव में दादा नाहरसिंह के मंदिर में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के अनुसार सुबह 8 .15 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसके मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला होंगे।
पलटुदास अखाड़ा के फेरनदास बने मंहत
गुढागौडज़ी. किशोरपुरा चंवरा के मोरिंडा धाम के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पलटुधाम अखाड़े में महंत बनवारी दास के देवलोक गमन पर चादर रस्म की गई। सुबह मोरिंडा धाम से चलकर चंवरा किशोरपुरा गांव होकर बनवारीदास की चरण पादुका को रथ में सजाकर नगर परिक्रमा निकाली गई। जिसके बाद आश्रम में हांसला धाम के मंहत हनुमान दास मोनी सहित संत महात्माओं एवं पंचमुखी सेवा समिति के सानिध्य में फेरन दास को चादर ओढ़ाकर मंहत के रूप में चादर परोसी की गई।
काकोड़ा में शिवचंद्रनाथ की पुण्यतिथि मनाई
सूरजगढ़. काकोड़ा गांव में बाबा शिवचंद्रनाथ की पुण्यतिथि पर महंत सोमनाथ के सानिध्य में आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम हुए। राजकीय बालिका कला महाविद्यालय की 105 छात्राओं को ड्रेस वितरित की। इस दौरान पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने कहा कि देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए।
नैतिक शिक्षा से समाज का स्वस्थ विकास
पिलानी. दिन प्रतिदिन समाज में बढ़ती हिंसा एवं अपराध स्वस्थ समाज में बाधक है। नैतिक शिक्षा द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है । यह कहना है प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू के राजयोगी भगवान भाई का। भागवान भाई शनिवार को कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आदर्श विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल देते हुए बताया कि नैतिक एवं अध्यात्मिक शिक्षा से युवा पीढ़ी को सही दिशा प्रदान कर सकारात्मक समाज का निर्माण किया जा सकता है। निदेशक संजीव पूनियां ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला। गौरतलब है कि ब्रह्मकुमारी के भगवान भाई ने करीब पांच हजार स्कूलों में नैतिक शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया है।







No comments:
Post a Comment