Breaking News
recent

...ताकि विद्यार्थी स्वाइन फ्लू से ना हों पीडि़त, होम्योपैथी विभाग द्वारा दी जा रही दवा

करौली. स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए होम्योपैथी विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी दवा पिलाने का सिलसिला जारी है। स्थानीय होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा द्वारा जिले के सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दवा दी जा रही है। साथ उनके द्वारा बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने दानालपुर गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी दवा दी। शर्मा ने बताया कि अभी तक सरकारी-गैर सरकारी 19 विद्यालयों में दवा दी गई है।
पिलाई स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी दवा
पटोंदा. समीप के गांव दानालपुर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को गुरुवार को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। प्रधानाचार्य राजेश मीना ने बताया कि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय करौली के डॉ. राजेन्द शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों को दो-दो बूंद स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी दवा पिलाई। डॉ. शर्मा ने स्वाइन फ्लू बीमारी फैलने के कारण, लक्षण, बचाव व रोकथाम आदि के बारे में बताया। इस दौरान हरिचरण शर्मा, शिखा मीना, बनै सिंह, शरद कुमार,मधु अग्रवाल आदि मौजूद थे।
अर्श-भंगदर के 919 रोगियों को मिला उपचार
श्रीमहावीरजी. आयुर्वेद विभाग की ओर से कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लग रहे आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर में पांच दिन में अर्श भगंदर के 919 रोगियों का उपचार किया गया है। वहीं 43 रोगियों की क्षार सूत्र से शल्य चिकित्सा की जा चुकी हैं।
शिविर प्रभारी डॉ.बनैसिंह गुर्जर ने बताया कि शिविर में वात व्याधि, ज्वर, श्वंास,अर्श, भगंदर, बवासीर के रोगियों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है। 10 दिवसीय आवासीय शिविर के पांचवे दिन गुरुवार तक कुल 919 को उपचार परामश दिया गया है।
इनमें 541 पुरुष व 378 महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाएं लीं हैं। शिविर में अर्श-भगंदर की चार महिला सहित 27 रोगियों की शल्य चिकित्सा की गई । इसके अलावा 45 रोगियों की पंचकर्म विधि से स्नेह स्वेदन कर उपचार किया गया। 11 महिला रोगी का ल्यूकोरिया के रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में अब तक करीब 80 हजार रुपए की दवाइयों मरीजों की दी जा चुकी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.