Breaking News
recent

ईरानी ट्रॉफी: विदर्भ ने जीता फाइनल, शहीदों के परिजनों को दी ईनामी राशि

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले में 40 से ज्यादा CRPF जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ शहीदों के परिजनों की मदद के लिए पूरे देश से हाथ उठे हैं। इस बीच ईरान ट्रॉफी विजेता विदर्भ ने जीत में मिली ईनामी राशि को शहीदों के परिजनों के नाम कर दिया है।

विदर्भ ने दान की पुरस्कार राशि

रणजी चैम्पियन विदर्भ ने बड़े सितारों से सजी शेष भारत के खिलाफ ईरानी ट्राफी का खिताब लगातार दूसरे साल अपने पास बरकरार रखा। मुंबई और कर्नाटक के बाद विदर्भ तीसरी ऐसी टीम बन गयी है, जिसने लगातार दो सत्रों में इस खिताब को जीता है। खिताब जीतने के बाद विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने पूरी पुरस्कार राशि पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को दान करने करने घोषणा की।

उन्होेंने ने कहा कि हमने एक टीम के तौर पर पूरी पुरस्कार राशि पुलवामा के शहीदों के परिवारों को दान करने का फैसला किया है। यह हमारी टीम की तरफ से छोटी सी पहल है।

जीत के लिए 280 रन का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी लेकिन पांच विकेट पर 269 रन के स्कोर पर दोनों टीम ने ड्रा करने पर सहमति जता दी। पहली पारी में बढ़त के आधार पर विदर्भ चैम्पियन बना।

जवानों ने फर्ज ने निभाया, अब हमारी बारी

शहीदों के परिवार को दी जा रही आर्थिक सहायता को देने वाला कोई ये न सोचे की वो दान कर रहा है। हम शहीदों के परिवार को किसी प्रकार से सहायता देकर दान नहीं कर रहे, बल्कि हम देश के प्रति अपना फर्ज निभा रहे हैं। या यू कहें कि हम वीर जवानों के देश पर किए उस बलिदान का कर्ज उदार रहे हैं, जिस बलिदान से बड़ा कुछ नहीं होता।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.