Breaking News
recent

धौनी की हेयर स्टाइल के कायल हुए फैंस, नए अवतार में नजर आए पूर्व कप्तान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपना लुक काफी बदल लिया है। धौनी अब नए हेयरस्टाइल में दिखाई देंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रहे धौनी अब तक साधारण हेयर स्टाइल ही रखते हैं। उनकी हेयरस्टाइल सैनिकों के हेयर स्टाइल जैसी होती थी। ज्यादातर विज्ञापनों की शूटिंग के दौरान ही धौनी कुछ स्टाइलिश लगते हैं। एक समय अपने लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने पिछले कुछ सालों में बहुत से हेयर कट्स को अपनाया है। इस बार दोबारा उन्होंने अपने हेयर स्टाइल पर प्रयोग किया है।

हेयर स्टाइल को फैंस पसंद कर रहे हैं

अब भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए धौनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। धौनी के नए हेयरकट में उनके बाल साइड से शॉर्ट ट्रिम हैं। साथ ही सामने की तरफ थोड़े स्पाइक्स हैं। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक कई लोग पसंद कर रहे हैं। धौनी के फैंस इसे काफी पसंद करे रहे हैं। गौरतलब है कि धौनी ने कुछ वक्त पहले भी अपने हेयरकट में बदलाव किया था और रेट्रो लुक ट्राई किया था। धौनी के इस लुक को 'वि हॉक' लुक कहा जाता है। सोशल मीडिया पर धौनी के इस लुक की तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

इन्होंने दिया है नया हेयरकट

धौनी को यह नया हेयरकट सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और बिग बॉस सीजन-6 की प्रतिभागी रह चुकीं सपना मोती भावनानी ने दिया। नए लुक की तस्वीर सपना ने ट्विटर पर शेयर की है। इसके अलावा धौनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.