Breaking News
recent

पुलवामा के आतंकी हमले के बाद उरी हमले में शहीद जवान निंब सिंह की पत्नी बोली - 'सरकार करे ठोस कार्रवाई'

राजसमंद।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए CRPF के कैंप पर आतंकियों के हमले में 30 जवान शहीद और 45 से अधिक जवान घायल हो गए। 30 जवानों में राजस्थान के जवान शहीद होने की भी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमले में जयपुर के गोविंदपुर बासड़ी गांव का रोहिताश लांबा शहीद हुआ है।

 

वहीं पुलवामा हमले से पहले हुए उरी हमले में शहीद हुए राजसमंद जिले के जवान निंब सिंह की पत्नी रोड़ी देवी और बेटी ज्योति की पुलवामा आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। शहीद जवान की पत्नी का कहना है कि हमले के बारे में सुनकर मुझे मेरे पति की फिर याद ताजा हो गई, जो 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे। लगातार हो रहे ऐसे हमलों को रोकने के लिए केन्द्र सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकियों को कड़ी सजा मिलें। मुझे इस घटना का बेहद दुख है।

 

उरी हमले में शहीद जवान निंब सिंह की बेटी का कहना कि ऐसे हमले होते रहे तो हम न जवानों को बचा सकेंगे, न देश को बचा सकेंगे, जिसकी सुरक्षा ये जवान अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं। देश को बचाना है तो सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

 

आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने हमले की वारदात को अंजाम दिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की करीब 78 गाड़ियों में 2547 जवान सवार थे, इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बना IED विस्फोट कर हमले को अंजाम दिया। इस दौरान 30 जवानों शहीद हो गए और 45 से ज्यादा जवान घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.