Breaking News
recent

निर्धारित लक्ष्य का पीछा कर साधना करने से मिलती सफलता

निर्धारित लक्ष्य का पीछा कर साधना करने से मिलती सफलता

झुंझुनूं. टेगौर पब्लिक स्कूल गुढ़ागौडज़ी में फैरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता विश्वजीत शेखावत ने की। सीमा स्वामी को मिस फैरवेल व अनुराग चौधरी को मिस्टर फैरवेल चुना गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य एसके शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुप्रिया व सैलजा ने किया। इस अवसर पर सुमन राठौड़, भवानी प्रसाद मीणा, चंदा गढ़वाल, धनसीराम यादव, अरूण कुमार आदि मौजूद थे। पिलानी. कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को मनाया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं माध्यमिक लक्ष्मी नारायण बाडीवाल मुख्य अतिथि थे। नगर पारिषद झुंझुनूं आयुक्त विनय पाल ने अध्यक्षता की। शिक्षा समिति समूह के राजगढ़ के दिलिप जांगिड़ विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने बदलते समय में खेल खेल में सहज शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कॅरियर निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। इससे पहले विद्यालय चेयरमैन जयसिंह जांगिड़, निदेशक सत्यवीर जांगिड़ सचिव पुष्पलता जांगिड़ सहित ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्राचार्य नितेन्द्र पाठक ने वर्ष भर से जुड़ील गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने शैक्षणिक तथा सहशैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने टॉपर रहे छात्र अनुज पूनियां को स्कूटी प्रदान सम्मानित किया।

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान
बुहाना. राव घीसाराम शिक्षा निकेतन, सीमनी का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि एकल अभियान के वीरेन्द्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि आरएन अरविन्द एवं हिमांशु गुप्ता थे। अध्यक्षता प्राफेसर एनके झा ने की। विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में बेहत्तर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कलाखरी के सरपंच राजकुमार यादव, सेवानिवृत एएसआई ओमप्रकाश, केदारमल यादव, इन्द्रपाल यादव, अशोक कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य आरएस जांगिड ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं संस्था की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.