Breaking News
recent

बोर्ड लगाकर भूल गए, पालना नहीं हो रही

भवानीमंडी. नगरपालिका की ओर से वेंडिंग और नोन वेंडिंग जोन तय करने के बाद विभिन्न जगहों पर बोर्ड तो लगा दिए गए, लेकिन इन बोर्ड के आसपास आज भी हाथथैला व लॉरी बेरोकटोक खड़े है। नोन वेंडिंग जोन में हाथ थैलों से कई बार यातायात जाम की समस्या भी बनी रहती है। लेकिन हाथ थैला संचालकों व पालिका को इससे कोई लेना-देना नही है। वही पालिका की ओर से भी इस बारे में कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। इस कारण हाथ-थैला संचालक कही भी लॉरी खड़ी कर व्यापार करना शुरू कर देते है। एक ओर पालिका की ओर से नोन वेंडिंग जोन में खेड़े लॉरी संचालकों के विरूद्व कोई कारवाई नही की जा रही है। पालिका व टाउन वेंडिंग कमेटी ने गत एक साल पहले बैठक में वेंडिंग व नेन वेंडिंग जोन को चिन्हित किया था। इसके बाद पालिका की ओर से शहर के विभिन्न स्थनों पर वेंडिंग व नोन वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए। लेकिन ये बोर्ड केवल दिखावा ही साबित हो रहे है। हाथ थैला व लॉरी संचालकों को इन बोर्ड से कोई लेना देना नही है। कई जगह तो बोर्ड के पास से ही हाथ लॉरी खड़ी दिखाई देेती है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती रहती है।
जुर्माने का प्रावधान
नोन वेंडिंग जोन में खड़े वेंडर्स से जुर्माने के तौर पर पर पहली बार १०० रूपए, दूसरी बार २०० व तीसरी बार उसका पहचान पत्र निरस्त करने की कारवाई करने का प्रावधान है। शहर कर नई सब्जीमंडी, पुरानी सब्जीमंडी, नेहरु सर्किल, टगर चौराहा, कालेश्वर मंदिर, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, कालवा स्थान चौराहा, के समीप का क्षैत्र नावेडिंग जोन है एवं वहां पर बोर्ड भी लगे हुए है ठेला गाड़ी सहित अन्य वाहन खड़े हुए है।
नो-वेेडिंग जोन में खड़ा पाए जाने पर उनका जुर्माना लगाया जाता है। समझाईश कर हटाया जाएगा।
पिंकी गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.